फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Information about flag etiquette given to students

छात्रों को दी ध्वज शिष्टाचार की जानकारी

Sat, 24 Aug 2019 10:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
Information about flag etiquette given to students
मिहींपुरवा के सर्वोदय इंटर कालेज में आयोजित स्काउट गाइड कार्यक्रम के समापन मौके पर छात्रों ने ब? - फोटो : BAHRAICH
मिहींपुरवा (बहराइच)। मिहींपुरवा के सर्वोदय इंटर कॉलेज में तीन दिनों से चल रहे स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन शनिवार को हुआ। इस मौके पर छात्रों ने देशभक्ति, स्वच्छता, देश की रक्षा समेत अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड मंडलीय कार्यालय गोंडा संयुक्त शिक्षा निदेशक देवीपाटन मंडल के निर्देश पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय सोपान का प्रशिक्षण शिविर 21 अगस्त से चल रहा था।
विज्ञापन

23 अगस्त को स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। शिविर में प्रशिक्षकों ने छात्रों को ध्वज शिष्टाचार, वर्दी टोली विधि, तंबू व पुल निर्माण, प्राथमिक उपचार, संकेत वार्ता, खोज के चिन्ह, बिना बर्तन के भोजन बनाना, स्काउटिंग गाइडिंग का इतिहास एवं नैतिकता के बारे में बताया। छात्रों को देशभक्ति के बारे में सीख दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान छात्र-छात्राओं ने रंगोली बनाई, जिसका अतिथियों ने निरीक्षण कर उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक श्रवण कुमार मदेशिया, प्रधानाचार्य मनोज कुमार यादव, प्रवक्ता मोहम्मद रसीद, रमाकांत पाठक, रवींद्र सिंह, लालजी सोनकर, अभिषेक मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed