फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Indian youth who went to drink alcohol in Nepal killed

Bahraich News: नेपाल में शराब पीने गए भारतीय युवक की हत्या

Sun, 28 May 2023 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 28 May 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Indian youth who went to drink alcohol in Nepal killed
नवाबगंज (बहराइच)। नेपाल स्थित भट्ठी पर शराब पीने गए एक युवक की हत्या कर उसका वहीं फेंक दिया गया। सुबह उसका शव मिलने की सूचना पर पहुंची नेपाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं युवक के घर पर कोहराम मचा है।
विज्ञापन


नवाबगंज थाना क्षेत्र में भारत-नेपाल सीमा के पास स्थित ग्राम पंचायत होलिया निवासी मुकेश कुमार मौर्य उर्फ कोयली (28) शनिवार की रात शराब पीने के लिए नेपाल क्षेत्र के टेपरी स्थित शराब भट्ठी पर गया था, जहां किसी ने उसकी हत्या कर दी। रविवार की सुबह भट्ठी के पास शव पड़ा मिला।
विज्ञापन

मौत की सूचना पर पहुंची नेपाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों का आरोप है, कि रंजिशन मुकेश की हत्या की गई है। नवाबगंज थाना क्षेत्र के समतलिया चौकी प्रभारी शैलेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि नेपाली क्षेत्र में होलिया गांव निवासी युवक की हत्या हुई है। नेपाली पुलिस मामले की जांच कर मुकदमा लिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed