{"_id":"64aeeef116d0c0080f0075b3","slug":"in-the-name-of-checking-scammers-took-away-750-lakhs-bahraich-news-c-98-1-slko1011-205-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: चेकिंग के नाम पर 7.50 लाख ले उड़े टप्पेबाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: चेकिंग के नाम पर 7.50 लाख ले उड़े टप्पेबाज
Wed, 12 Jul 2023 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Wed, 12 Jul 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। दरगाह थाना क्षेत्र में वन इंडिया एटीएम में पैसा डालने जा रहे कर्मियों को रोक कर दिनदहाड़े 7.50 लाख रुपये की टप्पेबाजी कर बाइक सवार फरार हो गए। टप्पेबाजों ने बाइक सवार कर्मियों को चेकिंग के नाम पर रोका। फिर नोटों की गड्डियां लेकर रफूचक्कर हो गए। सूचना पर एसपी प्रशांत वर्मा मौके पर पहुंचे और जांच की। एटीएम में पैसा जमा करने के लिए वैन व गार्ड का न होना लूट पर सवालिया निशान भी खड़े कर रहा है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।
श्रावस्ती जिले के पचदेवरीमाफी निवासी राम दयाल व गिलौला निवासी अनिल कुमार मिश्रा सन ग्लो कम्यूनिकेशन कंपनी के कर्मचारी हैं। दोनों वन इंडिया एटीएम में पैसे जमा करने का काम करते हैं। बुधवार को दोनों ने एसबीआई बैंक से एटीएम की विभिन्न शाखाओं में पैसा जमा करने के लिए 38 लाख रुपए निकाले थे। उसे बैग में रखकर दोनों कोतवाली नगर के चांदपुरा स्थित एटीएम पहुंचे। वहां 15 लाख रुपये जमा किए। 23 लाख रुपये लेकर दोनों डिगिहा तिराहा स्थित एटीएम में पैसे जमा करने जा रहे थे।
इसी दौरान दरगाह थाना क्षेत्र के अग्रसेन चौक के पास दो बाइकों पर सवार पांच लोगों ने दोनों को रोका। तस्करी का हवाला देकर बैग चेक करने की बात कही। आरोप है कि सभी ने अपने आप को पुलिस कर्मी बताया और बैग देखने लगे। इसी दौरान बैग से 7.50 लाख रुपये के नोटों की गड्डी निकाल कर फरार हो गए।
विज्ञापन
शहर में दिनदहाड़े हुई इस वारदात से हड़कंप मच गया। कर्मचारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सीओ राजीव सिसौदिया, स्वाट प्रभारी राजकुमार पांडेय व दरगाह पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। एसपी प्रशांत वर्मा भी मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। एसपी ने जल्द खुलासे का आश्वासन दिया है।
लुटेरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। कर्मचारी बिना वैन व गार्ड के निकले थे। इसकी भी पड़ताल की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
- राजीव सिसौदिया, क्षेत्राधिकारी नगर