फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   In a road dispute, a young man threw a brick from the roof, video goes viral

Bahraich News: रास्ते के विवाद में युवक ने छत से चलाई ईंट, वीडियो वायरल

Mon, 02 Jun 2025 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 02 Jun 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
In a road dispute, a young man threw a brick from the roof, video goes viral
तेजवापुर (बहराइच)। हरदी क्षेत्र की ग्राम पंचायत महसी का एक वीडियो शनिवार की रात से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें दूसरे समुदाय के दो युवक बारी-बारी से छत से बड़ी-बड़ी ईंट फेंक रहे हैं। वहीं दूसरे समुदाय के कुछ लोग महिलाओंं को पीटते भी दिख रहे हैं। वायरल वीडियो अमर उजाला के पास भी है, लेकिन अमर उजाला इसकी पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन


वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि हरदी क्षेत्र के महसी गांव निवासी मनोज कुमार वर्मा का बीते रविवार को उनके पड़ोसी फारुक से रास्ते को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि फारुक रास्ते में दीवार खड़ी कर रहे थे, जिसका मनोज समेत अन्य लोगों ने विरोध किया था। इसके बाद फारुक पक्ष के लोगों ने उन पर हमला बोल दिया। इस दौरान महिलाओंं को भी पीटा गया। वहीं फरुक के दो बेटों ने छत से लोगों पर जमकर ईंट बरसाई, इससे लोगों में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन


पहले पकड़ा और फिर छोड़ दिया
पीड़ित मनोज वर्मा ने बताया कि तत्काल मारपीट की सूचना हरदी पुलिस को दी गई थी। सूचना के बाद आई पुलिस ने फारुक को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन कुछ देर बाद ही उसे छोड़ दिया। शनिवार की रात मारपीट व छत से ईंट बरसाने का वीडियो वायरल होने के बाद दोबारा रात में पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। सीओ डीके श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed