फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Identification of the dead body found in the field, the deceased had gone out with a tractor-trolley

Bahraich News: खेत में मिले शव की पहचान, ट्रैक्टर-ट्राॅली लेकर निकला था मृतक

Sun, 10 Dec 2023 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 10 Dec 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Identification of the dead body found in the field, the deceased had gone out with a tractor-trolley
बहराइच। खैरीघाट थाना क्षेत्र में अरनवा-बैबाही मार्ग पर बीते बृहस्पतिवार को गन्ने के खेत में युवक का गला रेता शव मिला था। युवक की पहचान हो गई है। युवक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भाड़े के लिए निकला था। जबकि घटना स्थल पर ट्रैक्टर-ट्राॅली नहीं मिली थी। ऐसे में अब युवक की हत्या कर ट्रैक्टर-ट्राली चोरी करने की चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। पुलिस जल्द खुलासे का दावा कर रही है।
विज्ञापन



खैरीघाट थाना क्षेत्र से गुजरे अरनवा-बैबाही मार्ग के किनारे बीते बृहस्पतिवार की सुबह गन्ने के खेत में एक 22 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला था। युवक के गले पर रेतने का निशान था और सड़क किनारे भारी मात्रा में खून व जूता पड़ा मिला था।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम युवक की पहचान हो गई। युवक की पहचान नानपारा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत बहादुरपुरवा निवासी नादिर अली (22) के रुप में हुई है। शुक्रवार की शाम परिजनों परिजनों ने शव की पहचान की। युवक की पहचान होने के बाद परिजनों में हड़कंप मच गई। परिजन हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगा रहे हैं। थानाध्यक्ष खैरीघाट संजय सिंह ने बताया कि जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैक्टर-ट्राली लूटने के बाद हत्या की आशंका
पोस्टमार्टम करवाने आए मृतक के परिजनों ने बताया कि नादिर ट्रैक्टर-ट्राली से भाड़ा ढुलाई का काम करता था। बुधवार को वह भाड़े के लिए अपना ट्रैक्टर-ट्राली लेकर निकला था। शुक्रवार की रात शव की जानकारी हुई। लेकिन मौके पर पुलिस को ट्रैक्टर-ट्राली व नादिर का मोबाइल नहीं मिला है। ऐसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली लूटने के लिए हत्या की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed