{"_id":"5ef8c7ac8ebc3e430b255daa","slug":"husband-turns-out-to-be-wife-s-murder-bahraich-news-lko528189664","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति ही निकला पत्नी का हत्यारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति ही निकला पत्नी का हत्यारा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोतीपुर (बहराइच)। मोतीपुर थाना क्षेत्र में नहर किनारे मिला विवाहिता का शव मामले का खुलासा पुलिस ने कर दिया। विवाहिता की हत्या करने वाला कोई और नहीं, बल्कि उसका ही पति निकला। शादी के बाद से ही वह अपनी पत्नी को पसंद नहीं करता था। कम खूबसूरत होने के कारण उससे अधिक दहेज की मांग करता था। दहेज की मांग न पूरी होने पर मायके में रह रही विवाहिता को नहर के पास बुलाकर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को जेल भेज दिया।
मोतीपुर थानाध्यक्ष जयनारायण शुक्ला ने बताया कि इसी थाना क्षेत्र के अमवा हुसैन निवासी इतवारी की 21 वर्षीय बेटी फूलमती यादव का विवाह नानपारा कोतवाली क्षेत्र के हसैनवापुर गांन निवासी घिर्राऊ के बेटे पप्पू से तीन वर्ष पहले हुआ था। शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। एक सप्ताह पहले पति फूलमती को उसके मायके छोड़कर चला गया था। शुक्रवार को उसने फोन करके उसे नहर के पास मिलने के लिए बुलाया और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ के दौरान पति ने बताया कि पत्नी कम खूबसूरत थी, इसलिए मुझे पसंद नहीं थी। घटना को अंजाम देने के बाद पति भागने की फिराक में था। मुखबिर की सूचना पर चिकनिया पुल के पास से आरोपी पति पप्पू पुत्र घिर्राउ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
काल डिटेल से खुल गया राज
विवाहिता के पिता ने पुलिस को बताया था कि मोबाइल फोन पर किसी का फोन आया था और वह बात करते हुए खेत से चली गई थी। उसके बाद उसका शव बरामद हुआ। पुलिस ने मृतका के मोबाइल का काल डिटेल खंगाल कर पति को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया।