फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   husband murdered his wife and buried her body under cot In Bahraich Police are investigating

पति बना हैवान: पत्नी की हत्या की... चारपाई के नीचे गड्ढा खोद दबाई लाश; रोज वहीं सोता, हकीकत सुन कांप गए लोग

Sat, 18 Oct 2025 08:23 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 18 Oct 2025 08:23 PM IST
सार

पति ने पहले पत्नी की बेरहमी से हत्या की। फिर चारपाई के नीचे गड्ढा खोदकर लाश दफना दी। रोज वहीं सोता रहा। 11 दिन बाद लोगों को हकीकत पता चली तो लोग कांप गए। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।  

विज्ञापन
husband murdered his wife and buried her body under cot In Bahraich Police are investigating
crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के बहराइच में शराबी पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या करके लाश को घर में ही चारपाई के नीचे गड्ढा खोदकर दबा दिया। 11 दिन बाद मामले का खुलासा हुआ तो सबके होश उड़ गए। मायके के लोगों के शक जताने पर पुलिस ने खोदाई करके शव बरामद किया। इस बीच आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या और सबूत मिटाने का मुकदमा दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


घटना जरवलरोड थाना क्षेत्र के अहाता गांव की है। गांव निवासी रामधीरज ने बताया कि उनकी बहन फूला देवी (45) की शादी करीब 25 वर्ष पहले गांव के ही हरिकिशन के साथ हुई थी। शुरू में सब कुछ ठीक था, लेकिन धीरे-धीरे हरिकिशन को शराब की लत लग गई। वह नशे में अक्सर बहन से मारपीट करता था। फूला के छह बच्चों में से दो बेटियों की शादी हो चुकी है। एक बेटा लखनऊ में मजदूरी करता है। तीन बच्चे अभी छोटे हैं।

विज्ञापन

नशा करके आए दिन करता था झगड़ा

फूला के परिजनों के मुताबिक, हरिकिशन की शराब की लत बढ़ गई थी। वह पूरे दिन नशे में धुत रहता और घर में झगड़ा करता था। इसकी वजह से दो छोटे बच्चे ननिहाल में रहने लगे। 6 अक्तूबर से फूला अचानक घर से गायब हो गईं। जब दो दिन तक कोई पता नहीं चला तो भाई रामधीरज ने हरिकिशन से पूछा। उसने टालमटोल करते हुए कहा कि वह कहीं चली गई है।

भाभी कमरे में गई तो खुला राज

पुलिस के मुताबिक, परिजनों ने छह अक्तूबर को ही जरवलरोड थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लगातार 10 दिन तक खोजबीन के बाद भी फूला देवी का कोई पता नहीं चला। शुक्रवार को मायके के लोग हरिकिशन के घर पहुंचे और उससे सख्ती से पूछताछ की, लेकिन वह कुछ नहीं बोला। इस बीच, रामधीरज की भाभी विमला कमरे में गईं तो उन्होंने चारपाई के नीचे मिट्टी का नया लेपन देखा। नजदीक से देखने पर जमीन में हल्की दरारें भी दिखाई दीं। शक गहराने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंचती उससे पहले ही हरिकिशन फरार हो गया।

बिना कपड़ों के दफनाई गई थी लाश

थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कमरे की खोदाई करवाई। पहले फूला देवी की टूटी हुई चूड़ियां मिलीं, फिर पायल और अंत में करीब दो फीट नीचे दफन लाश मिली। शव बिना कपड़ों के था। शरीर पर कई जगह चोट के गहरे निशान थे। पुलिस को शक है कि महिला की हत्या बेरहमी से पिटाई कर की गई है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि घर को सील करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आरोपी हरिकिशन की तलाश में टीमें दबिश दे रही हैं। मृतका के भाई की तहरीर पर आरोपी पति के खिलाफ हत्या और साक्ष्य छिपाने का मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed