फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Holika Dahan will be held at 5400 places, strict security arrangements

Bahraich News: 5400 स्थानों पर होगा होलिका दहन, सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम

Sat, 23 Mar 2024 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 23 Mar 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
Holika Dahan will be held at 5400 places, strict security arrangements
बहराइच। होली पर्व को लेकर मस्ती और उल्लास हर ओर छाया हुआ है। शहर से लेकर गांवों में हर वर्ग के लोग शिकवे-गिले भुलाकर रविवार व सोमवार को होली का त्योहार मनाएंगे। रविवार की रात 10:28 बजे से होलिका दहन का शुभ मुहूर्त शुरू हो जाएगा, जो भोर तक रहेगा। प्रशासन की मानें तो जिले में करीब पांच हजार 400 स्थानों पर होलिका दहन होगा। यहां पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

शनिवार को दिनभर बाजारों में रंग-गुलाल से लेकर खाने-पीने के सामान की खरीदारी में लोग उमड़े रहे। होली समिति के अध्यक्ष दीपक सोनी दाऊजी ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से समिति की ओर से प्रभारी नामित कर दिया गया है। जिला प्रशासन को समिति का संपर्क सूत्र नंबर भी दिया गया है। तीन मोबाइल टीमें शहर में हर स्थिति पर नजर रखेंगी। श्री सिद्धनाथ मंदिर के महामंडलेश्वर श्री रवि गिरि की महाराज ने बताया कि 24 मार्च को रात्रि 10:28 बजे से होलिका दहन का शुभमुहूर्त है, जो भोर तक रहेगा। इस बीच किसी भी समय होलिका दहन किया जा सकता है।
विज्ञापन

बाबा सिद्धनाथ के साथ खेली जाएगी होली
घंटाघर स्थित अति प्राचीन स्वयंभू पांडवकालीन श्री सिद्धनाथ मंदिर धाम में 24 मार्च को शाम पांच बजे श्री महाकाल सेवक मंडल के भक्तों की ओर से संगीतमय भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद मंदिर के गेट पर रात 11 बजे दही हांडी का आयोजन होगा। श्री महाकाल सेवक मंडल के अनुभव गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम में नगर से बड़ी संख्या में महिलाओं की भी सहभागिता होगी। भगवान भोलेनाथ के साथ लड्डू, प्रेम-रंगों की होली मुख्य आकर्षण का केंद्र होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाई अलर्ट पर एंबुलेंस सेवा
जिला शिक्षा स्वास्थ्य एवं सूचना अधिकारी बृजेश सिंह ने बताया कि होली को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। 108 एंबुलेंस चिह्नित किए गए विशेष स्थानों, दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों व थानों के नजदीक मौजूद रहेगी। ताकि आपात स्थिति में मरीजों को प्राथमिक इलाज उपलब्ध होने के साथ ही एंबुलेंस से जल्द से जल्द निकटतम अस्पताल पहुंचाया जा सके। उन्होंने ने बताया कि सड़क या अन्य कोई दुर्घटना होने या अन्य कोई भी समस्या होने पर 108 नंबर पर तत्काल सूचना दी जा सकती है। 108 एंबुलेंस जल्द से जल्द मौके पर पहुंचकर सेवा देगी। सभी एंबुलेंस में जीवन रक्षक दवाओं के साथ इमरजेंसी सुविधाएं व प्रशिक्षित स्टाफ उपलब्ध है। गर्भवती महिलाओं और 2 साल तक बच्चों को सेवाएं देने के लिए 102 एंबुलेंस सेवा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। जिले में 108 सेवा की 37 एंबुलेंस और 102 सेवा की कुल 41 एंबुलेंस 24 घंटे संचालित हैं।
डॉक्टर व चिकित्सा कर्मियों की छुट्टी रद्द
मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ.एमएमएम त्रिपाठी ने बताया कि होली को लेकर सभी व्यवस्थाएं चुस्त-दुरुस्त कर ली गई हैं। 24 घंटे विशेषज्ञ डॉक्टर व चिकित्सा कर्मी उपलब्ध रहेंगे। प्रभारी सीएमओ डॉ.राजेश ने बताया कि होली को लेकर डॉक्टरों व चिकित्सा कर्मियों की छुट्टी रद्द की गई है। सभी चिकित्सक व पैरामेडिकल स्टाफ अपने तैनाती स्थल पर मौजूद रहेंगे। मौजूदगी को लेकर किसी भी समय किसी भी क्षेत्र का निरीक्षण किया जा सकता है। बिना बताए कहीं कोई गया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
रसायन युक्त रंगों से दूर रहें गर्भवती महिलाएं

वरिष्ठ महिला एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ.ममता बसंत का कहना है कि होली में प्रयोग होने वाले रसायन युक्त रंगों से गर्भवती महिलाओं, गर्भस्थ शिशु और धात्री मां के स्वास्थ्य को गंभीर नुकसान होने की संभावना होती है। होली पर इस्तेमाल होने वाले तमाम रंग अधिकतर सिंथेटिक होते हैं। इनमें लेड ऑक्साइड कॉपर सल्फेट डाई और पिसा हुआ कांच मिला होता है। रासायनिक रंगों के प्रभाव से शरीर के नर्वस सिस्टम किडनी और रिप्रोडक्टिव सिस्टम को गंभीर नुकसान पहुंचने की संभावना बढ़ जाती है। गर्भवती महिला रंगों के संपर्क में आती हैं, तो गर्भस्थ शिशु का वजन कम होना समेत गर्भपात का खतरा हो सकता है। उन्होंने बताया कि सिर्फ घर पर बनी हुई चीजें खाएं।
हर्बल रंगों से खेलें होली
मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ.अंशुमान सिंह ने बताया कि होली में अक्सर लोग भांग का सेवन करते हैं। भांग हृदय की गति व रक्तचाप को बढ़ा देता है। वहीं अधिक तेल और मिर्च मसाले हाजमा बिगाड़ सकते हैं। गर्भवती महिलाएं इसका सेवन बिल्कुल न करें। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ.ससूरज कुमार मिश्र का कहना है कि सिंथेटिक रंग खेलने से आंखों को नुकसान पहुंचता है इसलिए चश्मा लगाकर हर्बल रंगों से होली खेलें।

होलिका दहन स्थलों पर रहेगा पुलिस का पहरा
एसपी वृंदा शुक्ला ने बताया कि जिले में करीब 5,400 होलिका दहन स्थल हैं। 72 जगहों पर जुलूस व शोभायात्रा निकलेगी। सभी जगहों पर रविवार व सोमवार को पुलिस की टीमें सक्रिय रहेंगी। कुछ विशेष स्थानों नानपारा, कैसरगंज, बौंडी, खैरीघाट व शहर समेत अन्य जगहों पर बीएसएफ व एसएसबी की एक-एक प्लाटून तैनात की गई है। इसके अलावा सभी थानों पर एक-एक सेक्शन पीएसी तैनात की गई है। होलिका दहन के सभी स्थलों पर पुलिस तैनात रहेगी। 112 के वाहन भी लगातार मूवमेंट पर रहेंगे। थाना स्तर पर टीमें बनी हैं जो लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहेंगी। नेपाल सीमा पर भी पुलिस टीम लगातार चेकिंग कर रही हैं।
....................................
हर्बल रंगों का करें प्रयोग
रंगों के इस पावन पर्व पर सभी जनपदवासियों को हार्दिक बधाई। सभी आपसी भाईचारे के साथ पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में ही मनाएं। होली में सिर्फ हर्बल रंग का ही प्रयोग करें। - मोनिका रानी, डीएम बहराइच


पुलिस प्रशासन आपके साथ

होली भाईचारे का त्योहार है। इसलिए पर्व को सभी आपसी भाईचारे के साथ मनाएं। पुलिस प्रशासन आपके साथ है। हर्बल रंगों का ही प्रयोग करें। सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं। -वृंदा शुक्ला, एसपी बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed