{"_id":"68092ea13b414f6db002752c","slug":"high-tension-wire-fell-on-the-youth-he-died-bahraich-news-c-98-1-slko1011-129459-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: युवक पर गिरा हाईटेंशन तार, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: युवक पर गिरा हाईटेंशन तार, मौत
Wed, 23 Apr 2025 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Wed, 23 Apr 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
शिवपुर (बहराइच)। ग्राम पंचायत गिर्दा के मजरा नयापुरवा निवासी किसान राम निवास (42) पर मंगलवार देर शाम हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया। करंट की चपेट में आने से रामनिवास की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया और रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
परिजनों ने बताया कि रामनिवास खेती कर परिवार का भरण पोषण करते थे। उनकी तीन बेटियां व दो बेटे हैं। मंगलवार देर शाम वह घर का सामान लेने के लिए दुकान जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में जर्जर हाईटेंशन तार टूटकर उन पर गिर गया और वह करंट की चपेट में आ गए। ग्रामीणों ने लाठी की मदद से उन्हें तार से अलग करने का प्रयास किया, लेकिन उनकी मौत हो गई। तहसीलदार अंबिका चौधरी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के परिजनों को नियमानुसार मदद दी जाएगी।