फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Hello...your son is involved in a rape case, send 50 thousand immediately

Bahraich News: हेलो...आपका बेटा दुष्कर्म के मामले में फंस गया है, तुरंत 50 हजार भेज दो

Sun, 05 Jan 2025 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 05 Jan 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Hello...your son is involved in a rape case, send 50 thousand immediately
बहराइच। देहात कोतवलाी के बागवानी बाईपास भोगाजोत निवासी एक व्यक्ति को कॉल कर नोएडा में पढ़ाई कर रहे बेटे के दुष्कर्म के मामले में फंसने की बात बोलते हुए हजारों रुपये की ठगी कर ली।
विज्ञापन

बागवानी बाईपास भोगाजोत निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना पुलिस को शिकायती पत्र दिया। उसमें बताया कि 27 दिसंबर की दोपहर 12:42 बजे उनके मोबाइल पर अनजान कॉल आई। पहली कॉल उन्होंने काट दी। दूसरी कॉल रिसीव करने पर दूसरी तरफ से बोला गया कि आपका बेटा नोएडा में पढ़ता है, जो दुष्कर्म के मामले में फंस गया है, तुरंत पचास हजार रुपये खाते में भेज दो। घबराहट में उन्होंने तुरंत पत्नी के खाते से 25 हजार रुपये उसके बताए गए बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए। कुछ देर बाद बेटे से बात होने पर उसने कॉलेज में होने की जानकारी दी। इसके बाद उन्हें ठगी का अहसास हुआ। साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed