{"_id":"5ff1fe638ebc3e3e7f066ac4","slug":"health-workers-will-now-get-leave-online-bahraich-news-lko5579947189","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य कर्मचारियों को अब ऑनलाइन मिलेगी छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य कर्मचारियों को अब ऑनलाइन मिलेगी छुट्टी
विज्ञापन
बहराइच। स्वास्थ्य कर्मचारियों को अब विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करके अवकाश मिलेंगे। अवकाश स्वीकृत होते ही सर्विस बुक में छुट्टी दर्ज हो जाएगी। अगर अवकाश स्वीकृत नहीं हुआ और छुट्टी पर चले गए तो कर्मचारियों को मुश्किलों का सामना भी करना पड़ेगा।
जिले के स्वास्थ्य कर्मियों को अब अवकाश के लिए उच्चाधिकारियों के यहां चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। न ही स्वास्थ्य कर्मियों को प्रार्थनापत्र लिखकर देना पड़ेगा। प्रदेश सरकार ने एक जनवरी से मानव संपदा पोर्टल पर ऑनलाइन अवकाश मॉड्यूल उपलब्ध कराया है। अब स्वास्थ्यकर्मियों की सभी प्रकार की छुट्टियां इसी पोर्टल पर ऑनलाइन प्रार्थनापत्र के द्वारा स्वीकृत की जाएंगी।
सीएमओ डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मचारियों व डॉक्टरों को मानव संपदा पोर्टल पर लॉगइन करना होगा। कर्मचारी कोड व पासवर्ड अंकित करके ऑनलाइन अवकाश के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते ही ऑनलाइन अवकाश की मंजूरी मिल जाएगी। सीएमओ ने बताया कि ऑनलाइन अवकाश प्रार्थनापत्र मोबाइल एप्लीकेशन एप द्वारा लिंक पर जाकर भी भरा जा सकता है। सरकार की इस योजना से स्वास्थ्य कर्मियों को काफी लाभ होगा। अब उन्हें क्षेत्रीय अधिकारियों के यहां अवकाश के लिए आवेदन नहीं करना होगा।
विज्ञापन
सीएमओ ने बताया कि अगर अवकाश स्वीकृत नहीं हुआ और कर्मचारी छुट्टी पर चले गए तो उनको वापस उसी स्थान पर ज्वॉइन नहीं कराया जाएगा। शासन के निर्देशों पर ही वह काम पर वापस आ सकेंगे।
स्वास्थ्य सूचना व शिक्षा अधिकारी बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि जिन स्वास्थ्य कर्मियों को छुट्टी लेनी है वह संबंधित पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन प्रार्थनापत्र भरें। ऑनलाइन अवकाश की स्वीकृति मिलने के बाद उनकी सर्विस बुक में ऑनलाइन छुट्टी भी दर्ज हो जाएगी।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि अवकाश के लिए ऑनलाइन आवेदन का नियम लागू हो गया है। ऐसे में अब पेपर आधारित अवकाश प्रार्थनापत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे। स्वास्थ्य कर्मचारियों को ऑइनलाइन आवेदन ही करना पड़ेगा।