{"_id":"6a529138906f84fbf4014157","slug":"health-team-reaches-manpurva-conducts-check-ups-and-distributes-medicines-bahraich-news-c-98-1-bhr1029-152923-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: मानपुरवा पहुंची स्वास्थ्य टीम, जांच कर बांटीं दवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: मानपुरवा पहुंची स्वास्थ्य टीम, जांच कर बांटीं दवाएं
Sun, 12 Jul 2026 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 12 Jul 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
मानपुरवा में दवाई वितरित करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। - स्रोत : विभाग
चित्तौरा। मानपुरवा गांव में फैले संक्रामक रोग से पीड़ितों को राहत दिलाने के लिए शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर रोगियों की जांच की और जरूरतमंदों को दवाएं वितरित कीं। साथ ही ग्रामीणों को साफ-सफाई रखने और संक्रमण से बचाव के प्रति जागरूक भी किया। बीते डेढ़ माह में संक्रामक बीमारी से एक मासूम समेत दो लोगों की मौत के दावों के बाद स्वास्थ्य विभाग ने यह कदम उठाया है।
मानपुरवा गांव में पिछले करीब डेढ़ माह से लोग संक्रामक रोग की चपेट में आ रहे हैं। पीड़ितों को बुखार के साथ शरीर पर छाले निकलने जैसी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विभाग की ओर से शुक्रवार को क्षेत्रीय एएनएम के माध्यम से प्रभावित लोगों को दवाएं वितरित कराई गई।
शनिवार को जिला संक्रामक रोग अधिकारी डॉ. आफाक अहमद, डॉ. पीयूष साहू, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. साक्षी मसी, बंशीलाल, शिवरतन तथा अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की टीम मानपुरवा गांव पहुंची। टीम ने ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान संक्रामक रोग के लक्षण मिलने पर मरीजों को आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई गईं।
विज्ञापन
डॉ. आफाक अहमद और डॉ. पीयूष साहू ने ग्रामीणों से साफ-सफाई बनाए रखने, स्वच्छ पेयजल का उपयोग करने तथा किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या चिकित्सक से संपर्क करने की अपील की।