फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Har Har Mahadev resonates in Shiva temples on Haritalika Teej

Bahraich News: हरितालिका तीज पर शिव मंदिरों में गूंजा हर हर महादेव

Tue, 26 Aug 2025 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Har Har Mahadev resonates in Shiva temples on Haritalika Teej
हरितालिका तीज के अवसर पर निकाली गई शोभायात्रा में सजी झांकी।
बहराइच। हरितालिका तीज पर जिले के शिव मंदिर रात्रि के अंतिम प्रहर से ही हर हर महादेव से गुंजायमान हो गए। सुबह जलाभिषेक के लिए भक्तों की लंबी लाइन लग गई। शहर के श्री सिद्धनाथ मंदिर तथा मटेरा क्षेत्र के जंगलीनाथ मंदिर में भक्तों की भीड़ का विहंगम दृश्य देखने को मिला। दिन भर गाजे-बाजे के साथ कांवड़यात्रा भी निकाली गई।
विज्ञापन

शहर के पांडवकालीन श्री सिद्धनाथ मंदिर में रात के तीन बजे से ही भक्तों की लाइन लगनी शुरू हो गई। यह लाइन अस्पताल रोड स्थित चित्रशाला टाकीज तक रही। यहां जलाभिषेक का सिलसिला दोपहर बाद तक जारी रहा। इसके अतिरिक्त मरीमाता मंदिर, मां संहारिणी मंदिर, बाबा नागेश्वर मंदिर, श्री शिवशक्ति मंदिर में भी भक्तों की भारी भीड़ जुटी रही। श्री सिद्धनाथ मंदिर में कांवड़ियों के जत्थे भी समय-समय पर जलाभिषेक के लिए आते रहे। बोलबम कांवड़िया संघ की ओर से सरयू तट से विशाल शोभायात्रा निकाली गई। यह यात्रा श्री सिद्धनाथ पहुंची और यात्रा में शामिल कांवड़ियों ने जलाभिषेक किया। श्री सिद्धनाथ मंदिर के महंत रवि गिरि जी महराज अपनी टीम के साथ व्यवस्था की निगरानी करते रहे।
विज्ञापन

दिखी सौहार्द की तस्वीर
रामगांव क्षेत्र के गंभीरवा बाजार से कांवड़ियों का विशाल जुलूस गाजे-बाजे और हर-हर महादेव के जयकारों के बीच मटेरा क्षेत्र स्थित बाबा जंगली नाथ मंदिर पहुंचा और जलाभिषेक किया। कांवड़िया संघ के अध्यक्ष रोहित गुप्ता ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी गंभीरवा बाजार स्थित शिवाला मंदिर के पीछे बह रही सरयू नदी से श्रद्धालुओं ने जल भरकर यात्रा प्रारंभ की। जुलूस जैसे ही भरत मिलाप चौराहे पर पहुंचा तो वहां मौजूद सामाजिक कार्यकर्ता नाजिर अली, फयाज अली, रज्जन व अमिल समेत अन्य मुस्लिम युवकों ने शिवभक्तों को माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर मुख्य रूप से बजरंगी साहू,नंदू, आकाश साहू,अभिषेक गुप्ता,रमेश कुमार,जगदीश सोनी, शिवा,तुषार,गोलू गुप्ता,अवधेश कुमार,शेखर साहू,पंकज कुमार,टिंकू जायसवाल,दीपू निषाद,आदि लोग शामिल रहे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चौकी प्रभारी राणाराज सिंह पुलिस कर्मियों के साथ मुस्तैद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्रामघाट से चलकर जंगलीनाथ मंदिर पहुंचे कांवड़िये
रिसिया क्षेत्र के सरयू तट स्थित विश्राम घाट पर रात्रि को क्षेत्र के कांवड़िये एकत्रित हुए। यहां से प्रातः 4 बजे सरयू नदी से जल भरकर चले कांवड़ियों ने जंगली नाथ मंदिर पहुंचकर पांडवकालीन शिव मंदिर पर जल चढ़ाया। विश्राम घाट सरयू तट पर ग्राम पंचायत अधिकारी महेश मिश्रा प्रधान ओम प्रकाश ने सफाई व प्रकाश की व्यवस्था की गई थी। नगर के इंदिरा नगर शिव मंदिर ऋषि भूमि, नानक पुरा पंचवटी सीता राम आश्रम शिव मंदिर व मनकामेश्वर शिव मंदिर में सुबह जलाभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा रहा।

गैर जनपदों से भी आए श्रद्धालु
मटेरा क्षेत्र के पांडव कालीन श्री सिद्ध पीठ जंगली नाथ मंदिर में हरितालिका तीज पर कांवड़ियों के जत्थों ने रातभर मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक किया। यहां पड़ोसी राष्ट्र नेपाल से भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर जलाभिषेक कर पूजा की। यहां बलरामपुर, श्रावस्ती, बस्ती, देवरिया व गोरखपुर के श्रद्धालु भी आए। नानपारा कोतवाल रामाज्ञा सिंह मटेरा थाना प्रभारी अभिनव कुमार सिंह, एसआई तेज नारायण यादव हेड कांस्टेबल दिग्विजय सिंह तथा फूलचंद मौर्य के साथ पीएसी के जवान सुरक्षा में लगे रहे। मंदिर के पुजारी मून बाबा ने बताया की श्रद्धालुओं द्वारा शांतिपूर्वक जलाभिषेक किया जा रहा है। भंडारे की व्यवस्था विशेष रूप से की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed