{"_id":"6574b5b4cc5b3cb0ce014a24","slug":"hanging-body-of-missing-child-found-suspicion-of-murder-bahraich-news-c-98-1-slko1011-7294-2023-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: लापता बालक का लटकता मिला शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: लापता बालक का लटकता मिला शव, हत्या की आशंका
Sun, 10 Dec 2023 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 10 Dec 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
कैसरगंज(बहराइच)। थाना क्षेत्र निवासी एक 12 वर्षीय बालक शुक्रवार की शाम लापता हो गया था। परिजन उसकी तलाश कर ही रहे थे कि शनिवार की सुबह किशोर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में गांव के पास एक मुर्गी फार्म में फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कैसरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत ऐनी हतिन्स निवासी शहजादे(12) शुक्रवार की शाम घर से खेलने के लिए निकला था। इसके बाद वह लापता हो गया और घर वापस नहीं लौटा। इसी बीच शनिवार की सुबह शहजादे का शव संदिग्ध परिस्थितियों में गांव के पास नहर के किनारे बने मुर्गी फार्म में फंदे से लटकता मिला।
शव मिलने की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे, वहीं मौके पर हजारों ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर प्रभारी थानाध्यक्ष हरीश सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने फारेंसिक टीम की जांच पड़ताल के बाद शव को फंदे से नीचे उतरवाया और पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
शव मिलने की सूचना से बदहवास होकर गिरा पिता
मुर्गी फार्म में बड़ेर में बेटे का शव लटके होने की सूचना जब मृतक के पिता जुबेर को मिली तो वह बदहवास होकर गिर गया। मौके पर शव लटकता देख पिता बिलखते हुए नीचे लेट गया। जुबेर ने अपने बेटे की हत्या कर उसका शव लटकाने का आरोप भी लगाया है।
ग्रामीण बोले-12 साल का बच्चा क्यों लगाएगा फांसी
12 वर्षीय बालक का शव मिलने के बाद से गांव में चर्चाओं का बाजार गर्म है। ग्रामीण एक स्वर से हत्या कर शव लटकाने की बात कहते सुने गए। ग्रामीणों में इस बात की चर्चा रही कि 12 वर्ष का बालक आत्महत्या क्यों करेगा। वहीं ग्रामीण शव लटकने को लेकर भी संदेह जताते सुने गए।
ग्रामीणों में इस बात की भी चर्चा रही कि अधिकांश फांसी में मृतक की जुबान निकल आती है और गला भी खिंच जाता है, लेकिन शहजादे के शव में ऐसा कुछ नहीं दिखा। ऐसे में किसी ने उसकी हत्या कर आत्महत्या साबित करने के लिए शव को टांग दिया है।
मौके पर पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने गहनता से जांच की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का सही कारण पता चलेगा। जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपेार्ट के आधार पर कार्यवाई की जाएगी।
हरीश सिंह, प्रभारी थानाध्यक्ष कैसरगंज