{"_id":"68828e31f3330b459c029c9f","slug":"groundwater-day-is-being-celebrated-water-is-flowing-on-the-road-bahraich-news-c-98-1-brp1009-134141-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: मना रहे भूगर्भ जल दिवस सड़क पर बह रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: मना रहे भूगर्भ जल दिवस सड़क पर बह रहा पानी
Fri, 25 Jul 2025 01:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Fri, 25 Jul 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
बहराइच में डीएम तिराहे से कचेहरी रोड जाने वाले मार्ग पर पाइप लाइन कटने से बहता पानी व बना गड्ढा
बहराइच। पूरे जिले में इस समय भूगर्भ जल संरक्षण दिवस मनाया जा रहा है। वहीं, डीएम चौराहे से चलने पर महिला थाने के ठीक सामने अमृत योजना का पाइप फट गया है। यहां एक सप्ताह से पानी भूमि के अंदर से लगातार बह रहा है। इससे आसपास की सड़क भी टूट गई है। समस्या का समाधान न होने पर किसी ने यहां पेपर लगा दिया है जिसपर लिखा है कि श्रीमान जी मुझे डॉक्टर की जरूरत है मेरा इलाज कराओ।
अधिकारियों का कार्य के प्रति बेरुखी का लोग अब अपने तरीके से जवाब दे रहे हैं। ऐसा ही कुछ डीएम चौराहे से कचहरी की ओर जाने वाली सड़क पर देखने को मिला। इस रास्ते से प्रतिदिन एसडीएम सदर, ईओ नगर पालिका सहित न्याय विभाग के सभी अधिकारियों के साथ ही पुलिस विभाग से सभी अधिकारी कई बार आते-जाते हैं लेकिन किसी ने भी इस समस्या को ठीक कराने के लिए कोई पहल नहीं की। यह तब हो रहा है जब पूरा जिला इस समय भूगर्भ जल संरक्षण दिवस मना रहा है। इसके तहत जगह-जगह अधिकारी कार्यक्रम आयोजित कर जल को संरक्षण के लिए संदेश दे रहे हैं।