फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Government is running many schemes to keep people healthy

लोगों को स्वस्थ रखने को सरकार चला रही कई योजनाएं

Mon, 24 Feb 2020 12:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Government is running many schemes to keep people healthy
बलहा के गायघाट पीएचसी में स्वास्थ्य पोषण मेले का निरीक्षण करतीं विधायक। - फोटो : BAHRAICH
नानपारा (बहराइच)। नानपारा तहसील क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गायघाट में रविवार को आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। मेले का उद्घाटन बलहा विधायक सरोज सोनकर ने फीता काटकर किया। उन्होंने सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में भी लोगों को बताया।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि सरकार सभी को सेहतमंद रखने के लिए कई प्रकार की योजना चला रही है। इसके लिए सभी पीएचसी पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास, शौचालय, कन्या सुमंगला योजना, विद्युत आपूर्ति में सुधार, किसान सम्मान निधि समेत अन्य योजनाओं से सरकार ने देश व प्रदेश में विकास की रफ्तार तेज की है। सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं का लाभ पात्रों को दिया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने आयुष्मान भारत योजना के बारे में भी लोगों को जानकारी दी। पीएचसी में लगाए गए स्टाल का उन्होंने निरीक्षण किया। मेले में मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं बांटी गईं। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि आलोक जिंदल, चिकित्साधीक्षक डॉ. संजय सोलंकी, बीसीपीएम अजय यादव, डॉ. बृजेश, डॉ दीपक, अंगद, धर्मेंद्र चौहान, अमित राय, अजीत वर्मा, सोनू तिवारी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed