{"_id":"5cc341e4bdec2214696183af","slug":"goalghat-bypass-will-start-in-november","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोलवाघाट बाईपास पर नवंबर से फर्राटा भरेंगे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोलवाघाट बाईपास पर नवंबर से फर्राटा भरेंगे वाहन
Fri, 26 Apr 2019 11:09 PM IST
Praveen Singh
न्यूज डेस्क, बहराइच
न्यूज डेस्क, बहराइच
Published by: Praveen Singh
Updated Fri, 26 Apr 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में भारी वाहनों का प्रवेश रोकने के लिए गोलवाघाट से झिंगहाघाट तक छह किमी लंबे बाईपास मार्ग के निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। 44 करोड़ की लागत से बन रहे बाईपास मार्ग का कार्य अक्तूबर के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है। ऐसे में नवंबर में बाईपास पर लोग फर्राटा भर सकेंगे। बाईपास मार्ग का निर्माण होने से लखनऊ और बरेली की ओर से आने वाले वाहनों को शहर में नहीं प्रवेश करना पड़ेगा। इससे शहर में जाम की समस्या खत्म होगी। लोगों का समय भी बचेगा।
बहराइच शहर प्रतिदिन जाम की समस्या से जूझता है। लखनऊ से बहराइच होते हुए बरेली की ओर आने और जाने वाले वाहनों को भी शहर के बीच से होकर गुजरना पड़ता है। इसके कारण प्रतिदिन शहर में जगह-जगह जाम की स्थिति उत्पन्न होती है। वाहन चालकों को समय जहां अधिक लगता है, वहीं जाम से शहरवासी भी परेशान हो जाते हैं।
इस समस्या को देखते हुए गोलवाघाट से झिंगहाघाट राधा कुंड तक बाईपास मार्ग का प्रस्ताव एनएच 728 पर किया गया था। 44 करोड़ की लागत से निर्माण कार्य ने गति पकड़ ली है। नेशनल हाईवे अथार्टी की ओर से बाईपास निर्माण का कार्य जीएस एक्सप्रेस कंपनी को सौंपा गया है। कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर केपी सिंह ने बताया कि छह किलोमीटर लंबे बाईपास मार्ग का निर्माण शुरू किया गया है।
विज्ञापन
गोलवाघाट में मरीमाता मंदिर से त्रिमुहानी होते हुए मार्ग नानपारा मार्ग पर झिंगहाघाट के निकट राधा कुंड तक मिलेगा। मार्ग की चौड़ाई दो सौ फीट रहेगी। इससे वाहनों को आवागमन में काफी सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि बजट जारी हो चुका है। कोशिश है कि अक्तूबर माह के अंत तक निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाए। नवंबर माह में वाहन फर्राटा भरने लगें।
बाईपास के लिए बनेंगे दो पुल
बाईपास मार्ग निर्माण के लिए सरयू नदी के गोलवाघाट के निकट एक पुल का निर्माण होगा। झिंगहाघाट के पास दूसरा पुल बनाया जाएगा। छह किलोमीटर लंबा मार्ग 200 फीट चौड़ा होगा।
इस रूट पर खत्म होगी जाम की समस्या
गोलवाघाट-झिंगहाघाट बाईपास मार्ग निर्माण के बाद शहर के तिकोनीबाग-झिंगहाघाट मार्ग पर लगने वाले जाम की समस्या से निजात मिलेगी। इसके अलावा शहर के अंदर से होकर डिगिहा-छावनी, चांदपुरा होते हुए नानपारा की ओर जाने वाले वाहन बाईपास मार्ग से सीधे नानपारा व कठाईघाट की ओर निकल सकेंगे।