फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Girls get educated and make others aware

बालिकाएं शिक्षित होकर दूसरों को करें जागरूक

Sat, 15 Feb 2020 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Girls get educated and make others aware
बहराइच के गेंदघर मैदान में शनिवार को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम में सम्मानित बच्चों के साथ म? - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत प्रोबेशन तथा बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के गेंदघर मैदान में गोष्ठी आयोजित हुई। इसमें सांसद ने किशोरियों को मेडिकल किट और सुमंगला योजना के प्रमाण पत्र का वितरण किया। उन्होंने बालिकाओं से शिक्षित होकर दूसरों को भी जागरूक करने को कहा। इस दौरान छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सांसद बहराइच अक्षयवर लाल गोंड ने दीप जलाकर गोष्ठी का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि ने विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी व बलहा की सरोज सोनकर, डीएम शम्भु कुमार, एसपी डॉ. गौरव ग्रोवर, सीडीओ अरविंद चौहान सहित अन्य अधिकारियों के साथ किशोरियों को मेडिकल किट तथा बालिकाओं को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के स्वीकृति पत्र का वितरण किया। कार्यक्रम में स्कूली छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत तथा नारी सशक्तिकरण तथा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ विषय पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

सांसद अक्षयबर लाल गोंड ने कहा कि इसे विडंबना ही कहा जायेगा कि शक्ति की देवी के रूप में पूजनीय नारी के साथ अबला शब्द जुड़ा है। आदि काल से भारत में नारी को शक्ति का केन्द्र माना गया है। स्वतंत्रता के बाद से संपूर्ण देश में किसी भी क्षेत्र में महिलाएं पुरुषों से पीछे नहीं है। आज देश की लोकसभा में 78 नारियां अपने-अपने क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। नारी सशक्तिकरण के लिए केंद्र व राज्य सरकार की ओर से अनेकों योजनाएं संचालित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद ने बालिकाओं एवं महिलाओं से शिक्षित होकर स्वयं के साथ-साथ दूसरों को भी जागरूक करने का आवाहन किया। विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान के लिए दृढ़ संकल्पित है। लिंगानुपात पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि बालक-बालिका में कोई भेद न करें। विधायक बलहा सरोज सोनकर ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा समान अवसर प्रदान करने के लिए दृढ़ संकल्पित है। हमें समाज की सोच में परिवर्तन लाने की आवश्यकता है। इसके लिए स्वयं महिलाओं का जागरूक होना बहुत जरूरी है।
जिलाधिकारी शंभु कुमार ने कहा कि प्रदेश में कन्या भ्रूण हत्या को समाप्त करने, समान लैंगिक अनुपात स्थापित करने, बालिकाओं के स्वास्थ्य व शिक्षा को प्रोत्साहन देने, बालिकाओं को स्वावलंबी बनाने में सहायता प्रदान करने तथा बालिका के जन्म के प्रति समाज में सकारात्मक सोच विकसित करने के प्रति केन्द्र व राज्य सरकार गंभीर है। पुलिस अधीक्षक ने महिला सशक्तिकरण के लिए संचालित विभिन्न टोल फ्री नंबरों 1090, 112, 181 व एंटी रोमियो स्क्वायड के बारे में जानकारी प्रदान की।

सीडीओ अरविंद चौहान ने कहा कि महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए एनआरएलएम के तहत अधिक से अधिक महिला समूहों का गठन कराया जा रहा है। कार्यक्रम को सीएमओ डॉ. सुरेश सिंह, डीडीओ राजेश कुमार मिश्र, डीपीओ जीडी यादव सहित अन्य लोगों ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के अंत में पीडी डीआरडीए अनिल कुमार सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन बीडीओ फखरपुर तेजवंत सिंह ने किया। मौके पर जिला स्तरीय अधिकारी, बीडीओ, सीडीपीओ, आशा, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्राएं तथा महिलाएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम स्थल पर स्वास्थ्य, पोषण व शिक्षा से संबंधित विभागों ने प्रदर्शनी स्टाल भी लगाए। इसका मुख्य अतिथि ने डीएम, एसपी, सीडीओ व अन्य अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed