{"_id":"68029fc183f5dcdf8c0f0e17","slug":"girl-bitten-by-dogs-referred-bahraich-news-c-98-1-slko1011-129196-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: बालिका को कुत्तों ने नोचा, रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: बालिका को कुत्तों ने नोचा, रेफर
Sat, 19 Apr 2025 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sat, 19 Apr 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
खंभरिया में कुत्ते के हमले में घायल बालिका। -संवाद
शिवपुर (बहराइच)। विकासखंड क्षेत्र में कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार सुबह कुत्तों ने नित्यक्रिया के लिए जा रही बालिका पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल बालिका को सीएचसी शिवपुर ले जाया गया। वहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया।
खैरीघाट थाना क्षेत्र के छीटन गांव निवासी समरीन (09) दो दिन पहले इसी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रखौना के मजरा खंभरिया अपने मामा के घर आई थी। शुक्रवार सुबह वह नित्यक्रिया के लिए नहर किनारे जा रही थी। उसी दौरान उस पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया।
कुत्तों के हमले में समरीन चीख पड़ी और मदद की गुहार लगाई। चीख सुन दौड़े ग्रामीणों ने कुत्तों को भगाकर समरीन को बचाया और घर पहुंचाया। परिजनों ने समरीन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुर पहुंचाया। हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया।
विज्ञापन
दो दिन पहले अंंजलि को किया था घायल
शिवपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत बरदहा कला निवासी अंजलि (04) पर बुधवार को कुत्तोंं ने हमला कर दिया था। गंभीर रूप से घायल अंजलि को सीएचसी में भर्ती करवाया गया है। वहीं अब समरीन पर हुए हमले के बाद लोगोंं में दहशत है।
अभियान चलाकर पकड़े जाएंगे कुत्ते
बीडीओ व नगर पालिका को आक्रामक हो रहे कुत्तों के चिह्नांकन व धरपकड़ के लिए निर्देश दिया गया है। अभियान चलाकर हमलावर कुत्तों को पकड़ा जाएगा।
-अंबिका चौधरी, तहसीलदार, नानपारा