फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Gift to two lakh population, road will be built

Bahraich News: दो लाख आबादी को सौगात, बनेगी सड़क

Sun, 16 Jul 2023 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 16 Jul 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
Gift to two lakh population, road will be built
मिहींपुरवा (बहराइच)। मिहींपुरवा कस्बे और उसके आसपास रहने वाली लगभग दो लाख आबादी मुख्य मार्ग के बदहाल होने से बीते 10 सालों से परेशान है। मार्ग पर बने बड़े-बड़े गड्ढों में हल्की सी बरसात में जलभराव हो रहा है। इसके कारण लाेगों का पैदल चलना दूभर हो रहा है। कीचड़ व जलभराव से निजात के लिए लोग वर्षों से मार्ग निर्माण की मांग कर रहे थे। सांसद बहराइच के प्रयास से रेल प्रशासन की ओर से आरसीसी मार्ग के निर्माण के लिए 1.30 करोड़ रुपये मंजूर हो गए हैं।
विज्ञापन

मिहींपुरवा विकासखंड के कस्बा स्थित चौराहे से निकलकर विकासखंड मुख्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र होते हुए रेलवे स्टेशन जाने वाला मार्ग लगभग 10 साल से बदहाल है। मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं, जिससे प्रतिदिन दर्जनों बाइक व साइकिल सवार गिर कर चोटिल हो रहे हैं। बरसात के दिनों में मार्ग के आसपास रहने वाले और इस मार्ग से होकर गुजरने वाले लगभग दो लाख से अधिक की आबादी को नारकीय जीवन जीना पड़ता है।
विज्ञापन

बारिश का पानी गड्ढों में भरने से लोगों को घुटनों तक पानी से गुजरना पड़ता है। स्थानीय लोग वर्षों से इसके निर्माण की मांग कर रहे थे, लेकिन रेल प्रशासन के अधिकार क्षेत्र में आने के चलते निर्माण लंबित था। लोगों की समस्या पर सांसद बहराइच अक्षयवर लाल गोंड ने मार्ग निर्माण के लिए पत्राचार शुरू किया। सांसद ने रेल विभाग के उच्चाधिकारियों से व्यक्तिगत मुलाकात कर जर्जर मार्ग की समस्या को उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार जारी प्रयासों के बाद रेल प्रशासन ने सड़क निर्माण के लिए 1.3 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। आरसीसी मार्ग के निर्माण की बात कही है। मार्ग निर्माण की सूचना के बाद से क्षेत्रीय लोगों में खुशी की लहर है। स्थानीय लोग जल्द से जल्द मार्ग निर्माण शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं।



1.5 किमी सीसी मार्ग बनेगा
मंडल रेल प्रबंधक इंजीनियरिंग लखनऊ की ओर से निविदा प्रक्रिया की सूचना जारी कर दी गई है। इसके अनुसार समपार संख्या 78-सी से समपार संख्या 77-सी तक 1.5 किमी सीसी मार्ग रेलवे एक करोड़ तीस लाख रुपये से बनवाएगी। मार्ग निर्माण को लेकर रेलवे ने निविदा भी निकाल दी है। सांसद बहराइच अक्षयवर लाल गोंड ने बताया कि लोगों की समस्या को प्रमुखता से उठाया था। पत्राचार पर कार्यवाही न होने पर व्यक्तिगत मिलकर प्रयास किया। इसके फलस्वरूप रेल प्रशासन ने बजट मंजूर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed