फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Get rid of the problem of jam

जाम की समस्या से निजात दिलाई जाए

Sun, 20 Dec 2020 11:11 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2020 11:11 PM IST
विज्ञापन
Get rid of the problem of jam
रुपईडीहा (बहराइच)। कस्बे के व्यापारियों ने जाम की समस्या को देखते हुए एसपी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होेंने जाम से निजात दिलाने की मांग की। इसके बाद व्यापारियों ने बैठक कर स्थानीय पुलिस से सहयोग करने की बात कही, जिससे जाम की समस्या से लोगों को निजात मिल सके।
विज्ञापन

भारत-नेपाल सीमा पर इस समय कोरोना संक्रमण को लेकर आवागमन बंद है। इसके बावजूद कस्बे में अवैध अतिक्रमण के चलते प्रतिदिन जाम लगता है, जिससे व्यापारियों के साथ आम नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल रुपईडीहा के संरक्षक रतन कुमार अग्रवाल की अगुवाई में व्यापारियों ने पुलिस अधीक्षक विपिन मिश्रा से मुलाकात कर जाम की समस्या से अवगत कराया। साथ ही रुपईडीहा पुलिस को निर्देशित कर अवैध अतिक्रमण हटवाकर जाम की समस्या से निजात दिलाने की मांग की। इसके बाद रविवार को व्यापारियों ने नगर अध्यक्ष विजय कुमार मित्तल के प्रतिष्ठान पर समस्या को लेकर बैठक की, जिसमें कहा गया कि मालवाहक वाहन बेतरतीब खड़े हो जाते हैं। महामंत्री संजय कुमार वर्मा ने बताया कि एसपी से साकेत नगर, चकियामोड़ चौराहा, सेंट्रल बैंक चौराहे पर अधिक जाम होने की समस्या बताई गई। साथ ही रुपईडीहा पुलिस से सहयोग करने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed