फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Gave triple talaq to wife after reaching in-laws house, case registered

Bahraich News: ससुराल पहुंच कर पत्नी को दिया तीन तलाक, केस दर्ज

Wed, 27 Aug 2025 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Gave triple talaq to wife after reaching in-laws house, case registered
बहराइच। अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल आए दामाद ने पत्नी को तीन तलाक दे दिया। विरोध करने पर परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। हरदी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन


कस्बा महाराजगंज जोतचांदपारा निवासी मां रुकसाना ने हरदी पुलिस तहरीर देकर बताया कि उनकी बेटी आफरीन का निकाह गांव के ही आसिफ से लगभग तीन माह पहले हुआ था। उन्होंने अपनी हैसियत के मुताबिक दान-दहेज भी दिया था, लेकिन शादी के कुछ ही दिनों बाद से ही पति आसिफ, ससुर अब्दुल रहमान, सास सन्नो और ननद नगमा अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। दहेज में मोटरबाइक, फ्रिज और अन्य सामान की मांग को लेकर आफरीन को लगातार प्रताड़ित कर मारा-पीटा जाता रहा।
विज्ञापन

रुकसाना ने बताया कि बेटी आफरीन इस समय मायके में रह रही थी। इसी दौरान दामाद आसिफ और उसके परिजन उनके घर पहुंच गए। आरोप है कि आसिफ ने सबके सामने आफरीन को तीन बार तलाक कहकर छोड़ दिया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने धमकी दी कि अगर आफरीन वापस ससुराल गई तो उसे बिजली का करंट लगाकर मार डालेंगे। तहरीर में रुकसाना ने खुद को दिव्यांग बताया है। उसका कहना है कि विपक्षी आए दिन धमकी देते हैं, जिससे परिवार दहशत में है। हरदी थाने के प्रभारी निरीक्षक आलोक सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed