फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Gave the wrong question paper to the girl students, when asked for the correct one, the invigilator scolded

बहराइच: छात्राओं को दे दिया गलत प्रश्न पत्र, सही मांगा तो कक्ष निरीक्षक ने डांटा

Sat, 18 Feb 2023 10:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 18 Feb 2023 10:47 PM IST
विज्ञापन
Gave the wrong question paper to the girl students, when asked for the correct one, the invigilator scolded
बहराइच। माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटर परीक्षा में बड़ी लापरवाही सामने आई है। जहां एक परीक्षा केंद्र पर कक्ष निरीक्षकों ने तीन छात्राओं को हिंदी का गलत प्रश्नपत्र दे दिया। वहीं जब छात्राओं ने इसका विरोध किया तो उन्हें डांट कर चुप करवा दिया गया। रिजल्ट में नंबर कम होने के डर से परेशान छात्राओं ने अब माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज, डीएम, डीआईओएस आदि को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। छात्राओं ने दोबारा सही पेपर करवाने की मांग भी की है।
विज्ञापन


इंटरमीडिएट की छात्रा अंजलि मोहरी मिहींपुरवा तहसील स्थित सेमरहना के दीप नरायन तूफानी दास कॉलेज की छात्रा हैं। उनका बोर्ड परीक्षा का केंद्र नैनिहा स्थित अनीता मौर्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को बनाया गया है। अंजलि ने बताया कि बीते 16 फरवरी को उनका हिंदी का पेपर था। उन्होंने बताया कि उनका कोड संख्या 102 सामान्य हिंदी का पेपर था। लेकिन कक्ष निरीक्षक ने उन्हें कोड संख्या 101 केवल हिंदी का पेपर दे दिया। जिसके बाद उन्होंने पेपर गलत मिलने व उसे बदलने की बात कही। लेकिन कक्ष निरीक्षक ने उन्हें डांट कर चुप करवा दिया।
विज्ञापन

वहीं परीक्षा केंद्र प्रभारी ने भी उनकी समस्या का कोई संज्ञान नहीं लिया। छात्रा ने आरोप लगाया कि उसने केवल हिंदी विषय में पूछे जाने वाले प्रश्नों की पढ़ाई नहीं की थी। लेकिन केंद्र पर जबरन उनका पेपर करवाया गया, जिससे उनका परीक्षाफल प्रभावित होगा। वहीं इसी तरह का आरोप इसी केंद्र पर परीक्षा देने वाली छात्रा अनिया कुमारी व सुमन ने भी लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हें भी सामान्य हिंदी के स्थान पर केवल हिंदी का प्रश्नपत्र दिया गया और विरोध पर डांटा गया। परीक्षा के बाद शुक्रवार को तीनों छात्राओं ने माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज के सचिव, अपर सचिव, डीएम आदि को शिकायती पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगायी है। शिकायती पत्र में छात्राओं ने परीक्षा केन्द्र की जांच करवा कर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही और उनका सामान्य हिंदी का पेपर दोबारा करवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed