फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Gauriha-2 village to be connected to the mainstream; road to be built.

Bahraich News: मुख्य धारा से जुड़ेगा गौड़िहा-2 गांव, बनेगी सड़क

Wed, 26 Aug 2026 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Gauriha-2 village to be connected to the mainstream; road to be built.
बहराइच। विकासखंड शिवपुर का गौड़िहा-2 गांव जल्द ही मुख्य सड़क से जुड़ जाएगा। करीब 160 लोगों की आबादी वाले इस गांव में 29 परिवार रहते हैं। संपर्क मार्ग न होने और बिजली की सुविधा से वंचित होने के कारण ग्रामीणों को स्वास्थ्य, शिक्षा और बाल विकास जैसी जरूरी सुविधाओं के लिए परेशानी उठानी पड़ती है। अधिक बारिश में गांव टापू जैसा हो जाता है।
विज्ञापन


गांव की समस्या सामने आने पर जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने ग्रामीणों और भूमिधारकों से कई दौर में बातचीत की। ग्रामीणों ने रास्ते के लिए अपने खेत का कुछ हिस्सा देने पर सहमति जताई। इसके बाद लोक निर्माण विभाग ने 1.10 किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए 132.25 लाख रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा था। अब 24 अगस्त को शासन ने 130.31 लाख रुपये की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति दे दी है। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को जल्द निविदा प्रक्रिया पूरी कर निर्माण शुरू कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed