घर में घुसकर सगी बहनों से छेड़छाड़, एक से गैंगरेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मटेराचौराहा (बहराइच)। नानपारा क्षेत्र में एक दंपती की गैरमौजूदगी में रात को घर में दाखिल हुए दो युवकों ने तमंचे से डरा धमकाकर एक किशोरी के साथ रेप किया। उसकी छोटी बहन के साथ छेड़छाड़ की। उसके शोर मचाने पर आरोपी घंटे भर बाद घर से भागे।
सुबह लौटे दंपती को घटना की जानकारी हुई तो कोतवाली में तहरीर दी लेकिन केस दर्ज नहीं हुआ। पीड़िता के पिता की शिकायत पर एसपी ने एफआईआर दर्ज करने के निर्देश कोतवाल को दिए।
नानपारा क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले पति-पत्नी गुरुवार सुबह ससुराल गए थे। घर में 14 वर्षीय व 10 वर्षीया दो पुत्रियां थीं। बताया कि रात में वह दरवाजा बंद करना भूल गई। आरोप है कि देर रात गांव का संगमलाल और राम प्रवेश घर में घुस गए। दोनों ने चारपाई पर सो रही बहनों से छेड़छाड़ की।
तमंचे से धमकाकर चुप करा दिया
नींद खुलने पर किशोरियों ने शोर मचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने तमंचे से धमकाकर चुप करा दिया। दोनों ने बड़ी बहन के साथ रेप किया। एक घंटे तक दोनों युवक घर में मौजूद रहे। किसी तरह छोटी बहन ने शोर मचाया तो आसपास के लोग दौड़े।
लोगों को आते देख आरोपी धमकी देते हुए दीवार फांदकर फरार हो गए। सुबह पिता के लौटने पर किशोरियों से घटना की सूचना मिलने पर पिता ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। इसके बावजूद पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया।
इस पर पीड़ित ने शनिवार को एसपी से उनके कार्यालय में मिलकर घटना से अवगत कराया। एसपी सालिकराम वर्मा ने नानपारा के प्रभारी निरीक्षक को केस दर्ज कर पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराने के निर्देश दिए हैं।
उधर प्रभारी निरीक्षक पीके सिंह का कहना है कि पीड़ित पक्ष के कोतवाली आने पर केस दर्ज कर जांच की जाएगी।