{"_id":"6aff5a86342831fecb0740bb","slug":"fertilizer-sales-outlet-license-suspended-bahraich-news-c-98-1-slko1007-160430-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: उर्वरक बिक्री केंद्र का लाइसेंस निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: उर्वरक बिक्री केंद्र का लाइसेंस निलंबित
Fri, 20 Nov 2026 01:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Fri, 20 Nov 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। उर्वरक बिक्री में अनियमितता रोकने और किसानों को निर्धारित मूल्य पर खाद उपलब्ध कराने के लिए सीडीओ सुनील कुमार धनवंता ने बुधवार देर शाम विभिन्न उर्वरक बिक्री केंद्रों और सहकारी समितियों का निरीक्षण किया। स्टॉक में अनियमितता मिलने पर एक केंद्र का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया, जबकि अभिलेख अधूरे मिलने पर मनीष ट्रेडर्स बेड़नापुर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
सीडीओ ने टिकोरा मोड़ स्थित केंद्र, मनीष ट्रेडर्स बेड़नापुर, कटहा सहकारी संघ बेड़नापुर और साधन सहकारी समिति ललईबाग का निरीक्षण किया। उन्होंने विक्रेताओं को शासन द्वारा निर्धारित दर पर पारदर्शी तरीके से उर्वरक बिक्री करने के निर्देश दिए। साथ ही समितियों पर डीएपी की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने को भी कहा।
जिला कृषि अधिकारी के अनुसार, जिले में 30,620 मीट्रिक टन यूरिया, 5,845 मीट्रिक टन डीएपी, 1,065 मीट्रिक टन टीएसपी, 7,511 मीट्रिक टन एनपीके और 16,482 मीट्रिक टन सिंगल सुपर फास्फेट उपलब्ध है। जिले में सहकारिता क्षेत्र के 141 और निजी क्षेत्र के 1,357 उर्वरक बिक्री केंद्र संचालित हैं। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।