फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Friend turned out to be Sarvjeet Verma's murderer

Bahraich News: दोस्त ही निकला सर्वजीत वर्मा का हत्यारा

Sun, 07 Dec 2025 01:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 07 Dec 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Friend turned out to be Sarvjeet Verma's murderer
बहराइच। सर्वजीत हत्याकांड का शनिवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। मामले में सर्वजीत का दोस्त राजमणि मिश्र ही हत्यारा निकला। उसने नशे में 4 दिसंबर को अपने दोस्त की हत्या कर दी थी। पुलिस ने राजमणि मिश्र की हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन


पूछताछ में हत्यारोपी राजमणि ने पुलिस को बताया कि 4 दिसंबर की शाम करीब छह बजे वह अपने दोस्त सर्वजीत वर्मा के साथ कुछ खाने-पीने व नशा करने के लिए निकला। नशा करने के बाद दोनों में कहासुनी व लड़ाई-झगड़ा होने लगा। गुस्से में आकर राजमणि ने सर्वजीत पर हमला कर उसे पीट दिया, हमले में उसके सिर में चोट आई और मौत हो गई।
विज्ञापन


थैलिया गांव निवासी सर्वजीत की बहन महिमा वर्मा ने इस माले में खैरीघाट थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। थानाध्यक्ष आनंद सिह ने बताया कि आरोपी घटना के बाद से लापता था, वह क्षेत्र से रात में जब भागने की फिराक में था, तभी गश्ती पुलिस टीम ने दबोच लिया। पकड़े गए राजमणि मिश्रा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म कुबूल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed