फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Four teams formed to catch Gabbar, Bandhan guest house surrounded

गब्बर को पकड़ने के लिए गठित की गई चार टीमें 16-48-56

Fri, 17 Dec 2021 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Four teams formed to catch Gabbar, Bandhan guest house surrounded
बहराइच। पुलिस की पकड़ से दूर 50 हजार के इनामी जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह उर्फ गब्बर सिंह के मामले में घिरने के बाद जिले की पुलिस बैकफुट पर आ गयी है। कुछ दिनों पहले सीएम योगी के मंच पर मौजूद जो गब्बर पुलिस को दिखाई तक नहीं दिया था, उसे पकड़ने के लिए अब एसओजी, सर्विलांस समेत चार टीमें गठित की गयी है।
विज्ञापन

50 से अधिक मुकदमों के बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर गब्बर पर शिकंजा कसने को पुलिस ने बंधन गेस्ट हाउस को भी घेरे में लिया है। 50 हजार का इनामी बनने के बाद फिर से चर्चा में आए जिला पंचायत सदस्य को पकड़ने के लिए पुलिस ने अब शहर के डिगिहा चौराहा स्थित गब्बर सिंह के बंधन गेस्टहाउस पर भी शिकंजा कसना कसना शुरू किया है।
विज्ञापन

पयागपुर थाना क्षेत्र के मोहनापुर गांव निवासी देवेंद्र सिंह उर्फ गब्बर सिंह जिला पंचायत सदस्य हैं। उसके खिलाफ जिले के पयागपुर, देहात कोतवाली, नगर कोतवाली व दरगाह थाने में कई अपराधिक मुकदमें दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यही नहीं लखनऊ, अयोध्या, प्रयागराज आदि गैर जिलों में भी लूट से लेकर कई अन्य संगीन मामलों में गब्बर वांछित चल रहा है। जब पुलिस गब्बर को नहीं पकड़ सकी तो पुलिस को 50 हजार का इनाम घोषित करना पड़ा। इसके चलते ही शहर के डिगिहा चौराहा स्थित गब्बर सिंह के बंधन गेस्टहाउस पर भी कार्रवाई हो सकती है।
गेस्टहाउस की जमीन पर सरकारी रास्ता दर्ज होने की एक शिकायत पर पुलिस विभाग ने जिला प्रशासन से अभिलेख मांगे थे। संबंधित अभिलेख को सीआरओ ने पुलिस विभाग को सौंप दिया है।

अभिलेख की जांच से सामने आया है कि करीब 14 से 16 बिसवा रकवे में रास्ता था। इस रास्ते को लेकर अलग-अलग मुकदमे भी पहले से चल रहे हैं। संभावना जतायी जा रही है कि पुलिस जल्द ही गेस्टहाउस पर कार्रवाई कर गब्बर पर दबाव बना सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed