फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Four seriously injured in accidents, two referred to trauma center Lucknow

Bahraich News: हादसों में चार गंभीर रूप से घायल, दो ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर

Sat, 07 Jun 2025 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 07 Jun 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Four seriously injured in accidents, two referred to trauma center Lucknow
नानपारा-रुपईडीहा मार्ग पर हाड़ा बसेहरी के पास सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन। 
बहराइच/शिवपुर। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में हुए हादसों में महिला सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां दो की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया।
विज्ञापन


बाराबंकी जिले के बरवल निवासी अरुण (30) व संतोष (30) पिकअप पर माल लादकर रुपईडीहा गए थे। वहां से शुक्रवार सुबह घर लौट रहे थे। इस दौरान नानपारा-रुपईडीहा राजमार्ग हांडा बसहरी गांव के पास पिकअप अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप के परखचे उड़ गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली नानपारा पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए सीएचसी नानपारा पहुंचाया। वहां उनकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में भी उनकी हालत नाजुक बनी रही, जिससे चिकित्सकों ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। कोतवाल रामाज्ञा सिंह ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

सड़क पर पैदाल जा रही महिला से टकराया बाइक सवार
ग्राम पंचायत छेदापुरवा निवासी राजेश यादव (32) शुक्रवार को बाइक से घर जा रहे थे। बहराइच-हुजूरपुर मार्ग पर कटी चौराहे के पास उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वह सड़क पर पैदल जा रहीं नयापुरवा निवासी सुमन (32) से टकरा गए। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। घायल सुमन ने बताया कि वह घर से कुछ जरूरी सामान लेने निकली थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed