{"_id":"689b9639fbe7a30eb507821e","slug":"four-killed-in-road-accidents-two-seriously-injured-bahraich-news-c-98-1-slko1009-135105-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: सड़क हादसों में चार की गई जान, दो गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: सड़क हादसों में चार की गई जान, दो गंभीर
Wed, 13 Aug 2025 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Wed, 13 Aug 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
पयागपुर में गोंडा मार्ग पर हुए सड़क हादसे में घायल का अस्पताल में चल रहा इलाज।
बहराइच। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पयागपुर में तेज रफ्तार कार ने दो बाइक में टक्कर मारी, इसके बाद चालक कार लेकर भाग गया। वहीं, बहराइच व कैसरगंज में हादसों में और दो की मौत हो गई। सभी मामलों में पुलिस जांच कर रही है। हादसों ने न सिर्फ परिवारों के घर के चिराग बुझा दिए, बल्कि पूरे इलाके में मातम पसर गया।
गोंडा-बहराइच मार्ग पर ग्राम पंचायत बनकटा के पास मंगलवार दोपहर लगभग एक बजे तेज रफ्तार कार ने पहले एक बाइक को टक्कर मारी, इसमें श्रावस्ती के प्रानपति नेवरिया निवासी श्रीकांत तिवारी (50) व धर्मेंद्र तिवारी की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहली बाइक को टक्कर मारने के बाद सड़क पर गिरे बाइक सवारों को रौंदते हुए भाग रहे कार चालक ने दूसरी बाइक में भी टक्कर मार दी, इसमें नारायणपुर के अतहा मोहम्मद (25) और आस मोहम्मद (62) घायल हो गए।
दोनों घायलों को पयागपुर सीएचसी ले जाया गया। घटना के बाद कार चालक मौके से वाहन समेत भाग गया। थानाध्यक्ष पयागपुर करूणाकर पांडेय ने बताया कि मामले में कार चालक की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
वहीं, बंजारी मोड़ कोतवाली देहात निवासी राजू (35) सोमवार देर रात ठेले पर सब्जी बेचकर लौट रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उन्हें मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां से लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। राजू की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। जरवलरोड नियामतपुर निवासी पिंटू (30) रक्षाबंधन के दिन रिश्तेदारी में जाने के लिए घर से निकले थे। मंझारा तौकली के पास एक ई रिक्शा ने उन्हें टक्कर मार दी थी। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान सोमवार रात उन्होंने भी दम तोड़ दिया। सभी मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।