{"_id":"6a23077063ddaa5bb60f5670","slug":"four-accused-of-cow-slaughter-arrested-two-knives-and-bogda-recovered-bahraich-news-c-98-1-bhr1029-150700-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: गोहत्या के चार आरोपी गिरफ्तार, दो चाकू व बोगदा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: गोहत्या के चार आरोपी गिरफ्तार, दो चाकू व बोगदा बरामद
Fri, 05 Jun 2026 10:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Fri, 05 Jun 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
मटेरा। मोहरवा गांव में गोवंश की चोरी कर उसकी हत्या किए जाने के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। क्षेत्र में तनाव और आक्रोश के माहौल के बीच पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो चाकू और दो बोगदा बरामद कर लिए। पुलिस की इस कार्रवाई से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
बृहस्पतिवार को मोहरवा गांव में एक किसान का गोवंश चोरी होने के बाद खेत में उसके अवशेष मिलने से माहौल तनावपूर्ण हो गया था। भाजपा जिला महामंत्री रणविजय सिंह ने भी मौके पर पहुंच कर दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की थी।
स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इस पर क्षेत्राधिकारी पहुप सिंह के नेतृत्व में तीन विशेष टीमें गठित की गईं। शुक्रवार को पुलिस ने मोहरवा नहर पुलिया के पास से दर्जिनपुरवा गांव निवासी छब्बन, मदारगढ़ी निवासी कमरुद्दीन, चोंगऊ और चांदपुरा निवासी रब्बानी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दो चाकू और दो बोगदा भी बरामद किए गए। थाना प्रभारी मटेरा हरिकेश सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले से ही गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। चारों आरोपियों को जेल भेज दिया गया, अन्य आरोपियों की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है।