फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Foreign tourists visited Katarniya

Bahraich News: विदेशी पर्यटकों ने कतर्निया का किया दीदार

Sun, 10 Dec 2023 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 10 Dec 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Foreign tourists visited Katarniya
बहराइच। प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर कतर्नियाघाट वन्य जीव विहार में पर्यटकों का आना तेज हो गया है। देशी के साथ विदेशी पर्यटक भी काफी संख्या में पहुंच रहे हैं। अमेरिका, लंदन, आयरलैंड देश के करीब दो दर्जन से अधिक पर्यटकों ने जंगल का भ्रमण किया।
विज्ञापन


जंगल भ्रमण के दौरान पर्यटकों को वन्य जीव के बारे में जानकारी दी गई। यहां का प्राकृतिक सौंदर्य देखकर सभी ने इसे सराहा। वन कर्मियों ने भी विदेशी पर्यटकों का स्वागत कर उन्हें जंगल से जुड़ी जानकारी दी। कतर्नियाघाट के आउटरीच प्रोग्राम मैनेजर शाश्वत राज ने बताया कि आयरलैंड देश से आए विदेशी प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

उन्हें वन्य जीव अभ्यारण के बारे में जानकारी दी गई। पर्यटकों ने वन विभाग द्वारा किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की। प्रोग्राम इंचार्ज शाश्वत राज ने बताया कि इस बार विदेशी पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। अभी तक यहां, अमेरिका, लंदन से पर्यटक आये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटकों को वन नियम के बारे में भी जागरूक भी किया जा रहा है। इसके साथ सूर्यास्त के समय समस्त बैरियर पर चेकिंग और जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है।


59 बाघ भर रहे हुंकार
कतर्नियाघाट वन्यजीव विहार में इस समय दुधवा नेशनल पार्क से ज्यादा बाघ है। दुधवा में जहां 29 बाघ है वहीं कतर्नियाघाट में इस समय 59 बाघ हुंकार भर रहे है। इसके साथ ही करीब 150 तेंदुए, 100 से अधिक हाथी, 10 गैंडा से लेकर हिरन, चीतल, घड़ियाल, मगरमच्छ समेत अन्य जंगली जीव मौजूद है। यह जानवर देख पर्यटक रोमांचित भी हो रहे है। इसी के चलते यहां पर पर्यटकों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed