फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Flood water enters 26 villages

26 गांवों में घुसा बाढ़ का पानी

Sun, 08 Sep 2019 10:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2019 10:03 PM IST
विज्ञापन
Flood water enters 26 villages
महसी तहसील में घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद गांव में भरा पानी। - फोटो : BAHRAICH
महसी (बहराइच)। नेपाल के पहाड़ी इलाकों से छोड़े गए बारिश के पानी से घाघरा नदी का जलस्तर अचानक बढ़ना शुरू हो गया है। नदी का जलस्तर बढ़ने से रविवार को महसी तहसील क्षेत्र के 26 गांव पानी से घिर गए हैं। गांवों में बाढ़ का पानी घुसने से संपर्क मार्ग जलमग्न हो गए हैं। इससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

तहसील प्रशासन की ओर से बाढ़ की आशंका को देखते हुए ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है। राजस्व कर्मियों को अलर्ट कर दिया गया है। पानी से घिरे गांवों के ग्रामीणों को निकालने के लिए नावें भी लगा दी गई हैं।
विज्ञापन

नेपाल के पहाड़ी इलाकों में हो रही तेज बरसात के कारण मैदानी इलाकों में बहने वाली नदियों के जलस्तर में तेजी से इजाफा होना शुरू हो गया है। शनिवार को बनबसा और गिरिजापुरी बैराज से करीब तीन लाख 85 हजार क्यूसेक पानी घाघरा नदी में छोड़ दिया गया है। रविवार को नदी में पानी पहुंचने के बाद अचानक जलस्तर बढ़ना शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नदी में पानी बढ़ने से महसी तहसील क्षेत्र के जोगलापुरवा, मांझा दरिया बुर्द, छत्तरपुरवा, रानीबाग, तारापुरवा, कायमपुर, नौबस्ता, लोनियनपुरवा, सेमरही, पचदेवरी, मंगलपुरवा, तूलापुरवा आदि गांवों में पानी घुस गया है, जिससे इन गांवों के ग्रामीणों में हड़कंप मच गया है। बाढ़ का पानी भरने से कामयपुर मार्ग से बेलहा बेहरौली आने वाला मार्ग पूरी तरह जलमग्न हो गया है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कतें हो रही हैं।
वहीं, तारापुरवा से भी तटबंध की ओर आने वाले रास्ते पर करीब चार से पांच फुट पानी बह रहा है। इससे करीब 60 हजार आबादी प्रभावित हो रही है। घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद तहसीलदार महसी राजेश कुमार वर्मा ने अलर्ट जारी कर दिया है।
पानी से घिरे गांवों के ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने की सलाह दी गई है। अचानक जलस्तर बढ़ने पर राजस्व कर्मियों को भी अलर्ट कर दिया गया है। तहसील प्रशासन की ओर से फंसे हुए ग्रामीणों को निकालने के लिए कायमपुर और तारापुरवा में नावें भी लगा दी गई हैं।
हर घंटे दे रहेे एडीएम को रिपोर्ट
घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद महसी तहसील के एसडीएम एसएन त्रिपाठी व तहसीलदार राजेश वर्मा नदी के जलस्तर पर निगाह बनाए हुए हैं। हर घंटे के जलस्तर की सूचना अपर जिलाधिकारी जयचंद्र पांडेय को भी दी जा रही है। एडीएम का कहना है कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह से तैयार है।

घरों का सामान समेट रहे ग्रामीण
महसी तहसील क्षेत्र में दोपहर बाद अचानक घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ना शुरू हो गया। गांवों में पानी घुसना शुरू होते ही ग्रामीण सचेत हो गए थे। ग्रामीणों की ओर से कुछ सामान लेकर तटबंध की ओर पलायन किया गया, लेकिन तब तक अचानक पानी गांवों में घुसना शुरू हो गया, जिससे ग्रामीणों में दहशत पैदा हो गई।
घूरदेवी पर नदी का जलस्तर
नदी का खतरे का निशान- 112.15 सेंटीमीटर
नदी का वर्तमान जलस्तर- 111.44 सेंटीमीटर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed