{"_id":"67799353f9b498188f0fef52","slug":"five-people-were-beaten-with-iron-rods-and-sticks-and-injured-in-a-dispute-bahraich-news-c-98-1-bhr1002-124885-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: विवाद में लोहे की रॉड और डंडों से पांच को पीटकर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: विवाद में लोहे की रॉड और डंडों से पांच को पीटकर किया घायल
Sun, 05 Jan 2025 01:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 05 Jan 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
फखरपुर (बहराइच)। स्थानीय थाना के पट्टीकमालपुर गांव में शुक्रवार की रात सर्दियों में लकड़ी लेने के लिए दो पक्षों में विवाद हो गया। जमकर लाठी-डंडे और लोहे की रॉड चली जिसमें एक पक्ष की तीन महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए।
पट्टीकमालपुर गांव निवासी मंगल (50), उनकी पत्नी मंगलादेवी (48), बेटी पूजा (15), बहू चिंतादेवी (22) और सूरजलाल (82) घायल अवस्था में मेडिकल कॉलेज आए। मंगल ने बताया सर्दियों को देखते हुए अलवा के लिए बहू घर के बगल में लगी लकड़ी लेने गईं। आरोप है पांच पड़ोसी और तीन अन्य ने लकड़ी पर अपना हक जताते हुए लेने से मना किया। विरोध पर अभद्रता कर लोहे की रॉड से हमला कर घायल कर दिया। फखरपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ला ने बताया फिलहाल किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है, मामले की जांच कराते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।