फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Five new ambulances equipped with state-of-the-art equipment were found

Bahraich News: अत्याधुनिक उपकरणों से लैस पांच नई एंबुलेंस मिलीं

Sun, 10 Dec 2023 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 10 Dec 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Five new ambulances equipped with state-of-the-art equipment were found
बहराइच। गंभीर रूप से बीमार व दुर्घटना में घायल मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के लिए जिले को पांच नई एंबुलेंस मिलीं हैं। इनमें तीन एंबुलेंस एडवांस लाइफ सपोर्ट (एएलएस) तथा दो एंबुलेंस 108 नंबर की हैं। यह सभी एंबुलेंस आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित हैं। इन्हें सोमवार को मेडिकल कॉलेज से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन


नई एंबुलेंस से मरीजों को बेहतर प्राथमिक उपचार का लाभ मिल सकेगा। हेड इंजरी, डिलीवरी के गंभीर मामले और दुर्घटना के ऐसे मामले जिसमें मरीज को तत्काल जिला मुख्यालय से लखनऊ रेफर करना जरूरी होगा, उन्हें इस एंबुलेंस से भेजा जाएगा। कुल मिलाकर अत्याधुनिक एंबुलेंस से रोगियों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


जिला प्रोग्राम मैनेजर सुधीर मणि त्रिपाठी ने बताया कि नई एंबुलेंस शामिल होने के बाद 108 नंबर की 37 व एएसएस की चार एंबुलेंस हो जाएंगी। इसके अलावा 41 एंबुलेंस 102 नंबर की चल रही हैं। इन पांच एंंबुलेंसों के शामिल होने के बाद जिले में 82 एंबुलेंस मरीजों को सेवाएं देंगी। प्रोग्राम मैनेजर ने बताया कि पीडि़त की कॉल आने के बाद सात मिनट के अंदर रिस्पांस दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई एंबुलेंस में सुविधाएं
जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि सभी नई एंबुलेंस वातानुकूलित है। इसमें मल्टी ऑक्सीजन सिस्टम लगा हुआ है। मैनुअल व डिजिटल दोनों तरह के बीपी उपकरण हैं। एलसीडी के साथ कैमरे लगे हैं, जिसकी मॉनिटरिंग जीपीएस के माध्यम से कंट्रोल रूम से की जाएगी।
इसके अलावा ऑटोमेटिक स्ट्रेचर की भी सुविधा दी गई है। उन्होंने बताया कि वेंटीलेटर, ऑटोमेटेड डिफेबेरीलेटर, मल्टी पैरा मॉनीटर, ईसीजी, ब्लड, हार्ट बीट मापने के लिए अत्याधुनिक उपकरण भी मौजूद हैं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि एएलएस, 108 और 102 एंबुलेंस से रोगियों को चिकित्सा सुविधा समय से पहुंचाने में सहायता मिल रही है। ये एंबुलेंस जरूरतमंदों के लिए वरदान साबित हो रही है। इसमें कमी मिलने पर कार्रवाई की जाती है। इस सेवा में सुधार के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।




चिकित्सा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के लिए जिले को पांच नई एंबुलेंस मिली हैं। सभी एंबुलेंस जिला मुख्यालय पहुंच गई हैं।
डॉ. एसके सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed