फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Five killed in road accidents

Bahraich News: सड़क हादसों में पांच की मौत

Sat, 09 May 2026 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 09 May 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Five killed in road accidents
नानपारा-लखीमपुर हाईवे पर सड़क हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहन व जमा लोग। -संवाद
बहराइच/मिहींपुरवा/हुजूरपुर/कैसरगंज। जिले में बृहस्पतिवार रात व शुक्रवार को हुए सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 लोग घायल हो गए। घायलों में नौ की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी गंभीर घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पांचों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।
विज्ञापन



ग्राम बेगमपुर के गद्दीपुरवा निवासी अशोक यादव (22) अपने दोस्त बहादुर (18) और संतोष के साथ बृहस्पतिवार रात ग्राम भेड़हिया में एक वैवाहिक समारोह में शामिल होने गए थे। देर रात लौटते समय बहराइच-नानपारा राजमार्ग पर बगियाघाट के पास उनकी तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा भिड़ी।
विज्ञापन


हादसे में अशोक और बहादुर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल संतोष को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



उधर, मोतीपुर क्षेत्र के मीरनपुरवा गांव निवासी एक परिवार मटेरा से मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होकर शुक्रवार दोपहर ऑटो से लौट रहा था। गायघाट चौराहे के पास लखीमपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने ऑटो में टक्कर मार दी।

हादसे में ऑटो चालक सुनील कुमार (40) निवासी मेहरबान नगर, नानपारा, सपना वर्मा (35), अर्जुन वर्मा (18), शिवम वर्मा (14), नेहा वर्मा (25), सत्यम (12), तुला देवी (25), संजय वर्मा (12) और अनीता वर्मा घायल हो गए।

पुलिस ने सभी को सीएचसी मोतीपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने सुनील को मृत घोषित कर दिया। नेहा, अनीता, शिवम, सत्यम व तुला देवी को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद कार चालक वाहन छोड़कर भाग गया।


फखरपुर कस्बा निवासी राज जायसवाल (25) अपने जीजा सानू जायसवाल के साथ कार से घर लौट रहे थे। मालिनपुरवा गांव के पास तेज रफ्तार के कारण कार अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पोल टूटकर कार पर गिर पड़ा। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान राज की मौत हो गई।


बृहस्पतिवार देर रात करीब डेढ़ बजे पैना हैदराबाद निवासी अन्नू और ओमप्रकाश बाइक से घर लौट रहे थे। हुजूरपुर क्षेत्र के नरौड़ा मोड़ के पास बाबा कोनिया निवासी पिंकू की कार से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। कार भी अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से जा टकरा गई, जिससे कार चालक पिंकू और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। सभी घायलों को सीएचसी चिरैयाटांड़ में भर्ती कराया गया।


वहीं, जिगिनिया महिपाल निवासी सुरेश (45) हुजूरपुर से घर लौट रहे थे। रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। गश्त कर रही पुलिस ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।


कैसरगंज क्षेत्र के कुरमौरा निवासी रामप्रसाद बृहस्पतिवार शाम हरना गांव में दूध देकर पैदल घर लौट रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उन्हें सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।



-----------
हेलमेट न पहनने से गई बाइक सवारों की जान

पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सकों ने बताया कि रिसिया क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में मृत दोनों युवकों के सिर में गंभीर चोट मिली है। प्रभारी निरीक्षक करुणाकर पांडेय ने बताया कि दोनों युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था। चिकित्सकों के अनुसार सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed