फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Five children suffering from vomiting and diarrhea admitted to medical college

Bahraich News: उल्टी-दस्त पीड़ित पांच बच्चे मेडिकल कॉलेज में भर्ती

Sat, 19 Oct 2024 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 19 Oct 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
Five children suffering from vomiting and diarrhea admitted to medical college
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहराइच। मौसम में उतार-चढ़ाव के कारण वायरल के बाद अब बच्चों में उल्टी-दस्त बेकाबू हो रहा है। मेडिकल कॉलेज के चिल्ड्रेन वार्ड में शनिवार को उल्टी-दस्त से पीड़ित पांच बच्चे भर्ती किए गए हैं। वहीं कुल बच्चों की संख्या 35 है। इसमें 30 बच्चे उल्टी-दस्त से पीड़ित हैं। डॉक्टर इलाज के साथ बचाव का भी सुझाव दे रहे हैं।

मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एसके त्रिपाठी का कहना है कि अभिभावक इस मौसम में आठ वर्ष तक के बालक-बालिकाओं की सेहत का विशेष ख्याल रखें। खान-पान पर ध्यान दें और किसी तरह की दिक्कत हो तो तत्काल डॉक्टर के पास ले जाएं। उल्टी-दस्त, तेज बुखार, झटके आना, पेट दर्द आदि लक्षण वाले बच्चे अस्पताल पहुंच रहे हैं। इलाज करने के साथ परिजनों को बचाव की जानकारी भी दी जा रही है। उन्होंने सलाह दिया है कि साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। बच्चों को ताजा खाना खिलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed