{"_id":"5ff49dc28ebc3e34074af510","slug":"firing-on-land-occupation-bahraich-news-lko558326484","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन पर कब्जे को लेकर फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन पर कब्जे को लेकर फायरिंग
विज्ञापन
बहराइच। अहिरन पुरवा कंछर गांव में जमीन पर कब्जे को लेकर दबंगों ने जमकर बवाल किया। विरोध करने पर पीड़ित परिवारों पर फायरिंग व पथराव कर दिया। इसमें चार लोग घायल हो गए। पीड़ित पक्ष की नामजद तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के अहिरन पुरवा कंछर गांव निवासी जमुना प्रसाद यादव की गांव में जमीन है। जमीन की नींव भरी हुई थी। आरोप है कि गांव के कुछ दबंग जमीन पर जबरन अतिक्रमण कर रखे थे। जब जमुना ने इसका विरोध किया तो दबंग असलहे व लाठी-डंडे से लैस होकर आ गए। फायरिंग व पथराव करते हुए पिटाई कर दी।
आरोप है कि नींव की बुनियाद तोड़ दी। दबंगों के हमले में रामप्रकाश, इंद्रावती, उरही देवी व सोनी घायल हो गई। स्थानीय अस्पताल में चारों को भर्ती कराया गया है। थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।