{"_id":"66785c98bbf30eb6540ca5c0","slug":"fireworks-burst-in-medical-store-under-suspicious-circumstances-operator-critical-bahraich-news-c-98-1-bhr1002-115697-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: संदिग्ध हालात में मेडिकल स्टोर में दगा पटाखा, संचालक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: संदिग्ध हालात में मेडिकल स्टोर में दगा पटाखा, संचालक गंभीर
Sun, 23 Jun 2024 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 23 Jun 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
बौंडी थाना क्षेत्र के डीहुरा मरौचा में हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
बहराइच। मेडिकल स्टोर संचालक की डीहुरा मरौचा स्थित दुकान पर शनिवार की रात दुकान पर रखा पटाखा संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक दग गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। धमाके की आवाज सुनकर पहुंचे लोगों ने आननफानन उसे मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां उसका उपचार चल रहा है और हालत गंभीर बताई जा रही है।
जरवल रोड थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद निवासी अमित (35) का बौंडी थाना क्षेत्र के डीहुरा मरौचा पर मेडिकल स्टोर है। घायल के चचेरे भाई रोहित ने बताया कि रविवार की रात दिवाली के समय खरीदे गए पटाखे मेडिकल स्टोर पर रखे थे। जिसमें से एक पटाखा अत्यधिक गर्मी के चलते दग गया।
तेज धमाका हुआ और दुकान में नुकसान के साथ ही अमित गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके चेहरे, गला, छाती और दोनों हाथ में कांच के टुकड़े घुस गए। परिजन एंबुलेंस से उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
बौंडी थानाध्यक्ष ज्ञान सिंह ने बताया कि मामले की उन्हें जानकारी नहीं है। वह दरगाह मेले में ड्यूटी कर रहे हैं। जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्ममेडिकल स्टोर में पटाखा दगने से स्टोर संचालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मेडिकल स्टोर के भाई का दावा है, कि दीपावली के समय खरीदा गया पटाखा रखा था, जो गर्मी के चलते दग गया। वहीं ग्रामीण तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। ग्रामीणों में चर्चा है कि मई में नौतपा के दौरान भीषण गर्मी पड़ी थी और तापमान लगातार 45.4 डिग्री पहुंच गया था। यही नहीं जून में भी लगातार चार दिनों तक तापमान 45 डिग्री बना रहा था। तब पटाखा नहीं फटा। अब जबकि तापमान कम है, ऐसे में पटाखे का दगना संदिग्ध है।