फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Fire raining from the sky, mercury crossed 41

Bahraich News: आसमान से बरस रही आग, पारा 41 पार

Fri, 09 Jun 2023 10:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 09 Jun 2023 10:55 PM IST
विज्ञापन
Fire raining from the sky, mercury crossed 41
बहराइच। आसमान से बरस रही आग से लोग बेहाल हैं। कई दिनों से तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार है। शुक्रवार को भी यही हाल रहा। लगातार बढ़ रही गर्मी, धूप व उमस से बचाव के लिए सभी संसाधन नाकाफी साबित हो रहे हैं। भीषण गर्मी व उमस से जिलेवासी परेशान रहे।शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों की बाजारों में दोपहर के समय सन्नाटा रहा है। शाम को लोग बाहर निकले।
विज्ञापन


जिले का तापमान लगातार बढ़ रहा है। जिससे लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। लोग दोपहर में जरूरी कार्यों से ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। विभिन्न कार्यों तथा दफ्तर आदि जाने वाले लोग चेहरे को पूरी तरह ढककर ही निकल रहे हैं। हाईवे पर वाहनों की आवाजाही भी कम हो जा रही है। पैदल, साइकिल व दोपहिया वाहन चालक जगह-जगह रुककर गले को तर करने के बाद ही आगे बढ़ रहे हैं। बस अड्डे से लेकर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को राहत नहीं मिल रही है। गर्मी से मनुष्य ही नहीं, बल्कि पशु-पक्षी भी बेहाल हैं।
विज्ञापन


बिजली कटौती ने बढ़ाई मुसीबत
भीषण गर्मी में शहर से लेकर ग्रामीणों क्षेत्रों तक अघोषित बिजली कटौती हो रही है। शहर में 24 व ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली देने के निर्देश हैं। लेकिन कभी ब्रेकडाउन तो कभी मेन सप्लाई में खामी की वजह से कई-कई घंटे बत्ती गुल हो जाती है। इससे कई स्थानों पर पेयजल की किल्लत बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed