{"_id":"5dadee1c8ebc3e014950af89","slug":"fire-in-house-bahraich-news-lko48821907","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान में लगी आग
विज्ञापन
नानपारा में मकान में लगी आग से जला सामान व रुपया।
- फोटो : BAHRAICH
नानपारा (बहराइच)। नगर के पड़ाव मोहल्ला निवासी एक महिला के मकान में सोमवार की सुबह अज्ञात कारणों से आग लग गई, जिससे पीएम आवास के लिए आई किस्त के रुपये भी जलकर राख हो गए। आग से लगभग 95 हजार की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
कोतवाली नानपारा अंतर्गत नगर के पड़ाव मोहल्ला निवासी किस्मतुन पत्नी सरताज अहमद सुबह अपने मकान में काम निपटा रही थी। तभी घर के दूसरे हिस्से में आग की लपटेें उठती दिखाई दीं। जब तक वह कुछ समझ पाती, तब तक आग ने पूरे मकान को आगोश में ले लिया। उसकी चीख पुकार पर आसपास के लोग दौड़ कर पहुंचे।
देखते ही देखते पूरा मकान व उसमें रखा सारा सामान जल गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने लोगों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया। किस्मतुन ने बताया कि उसे प्रधानमंत्री आवास मिला था। जिसकी 50 हजार रुपये की पहली किस्त आई थी। वह रुपये भी जल गए। आग से करीब 95 हजार रुपये की संपत्ति राख हुई है। घटना की सूचना तहसील प्रशासन को दे दी गई है।