{"_id":"6aa44ffc88bb80ffc2071fc4","slug":"fir-registered-against-five-people-including-the-former-district-president-of-the-bhim-army-bahraich-news-c-98-1-bhr1029-156582-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: भीम आर्मी के पूर्व जिलाध्यक्ष समेत पांच पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: भीम आर्मी के पूर्व जिलाध्यक्ष समेत पांच पर प्राथमिकी
विज्ञापन
पयागपुर। खुटेहना निवासी महिला की तहरीर पर पुलिस ने भीम आर्मी के पूर्व जिलाध्यक्ष समेत पांच लोगों के विरुद्ध मारपीट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। महिला ने आरोप लगाया था कि आरोपियों ने उसके 21 वर्षीय बेटे की पिटाई करने के बाद उसे पानी में डुबोकर मारने का प्रयास किया।
खुटेहना चौराहा निवासी पूनम देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका बेटा दीपक राव बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे बाइक से खुटेहना-गिलौला मार्ग स्थित अपनी दुकान जा रहा था। आरोप है कि गोबार मंदिर के पास भीम आर्मी के पूर्व जिलाध्यक्ष इमलियागंज निवासी राम सुरेश पासवान, खोरिया सफीक निवासी बृजेश पासवान और उनके कुछ साथियों ने दीपक की बाइक रोक ली।
इसके बाद आरोपियों ने दीपक को पीटकर उसे पानी में डुबोकर जान से मारने का प्रयास किया। इससे दीपक बेहोश हो गया। आसपास के लोगों के एकत्र होने पर आरोपी मौके से भाग गए। थाना प्रभारी दीपक सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर सुरेश पासवान समेत आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।