{"_id":"67dc6060d151cff1d500a786","slug":"fine-on-person-found-guilty-of-possessing-a-gun-bahraich-news-c-104-1-srv1002-110012-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: कट्टा रखने के दोषी पर जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: कट्टा रखने के दोषी पर जुर्माना
Fri, 21 Mar 2025 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Fri, 21 Mar 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। इकौना पुलिस ने छह वर्ष पूर्व मध्य नगर मनोहरापुर निवासी दिनेश यादव को एक 12 बोर कट्टा व दो कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था। बाद में वह जमानत पर छूटा था। मामले में बृहस्पतिवार को अपना फैसला सुनाते हुए एसीजेएम / एफटीसी देवर्षि देव कुमार ने दोषी को जेल में बिताई अवधि (22 दिन) की कैद व 1,000 रुपये के जुर्माने से दंडित किया है।
भिनगा कस्बा चौकी प्रभारी लाइन हाजिर, कई इधर-उधर
श्रावस्ती। जिले की कानून-व्यवस्था चुस्त दुरुस्त बनाए रखने के लिए एसपी घनश्याम चौरसिया ने बुधवार देर रात फेरबदल किया। इसमें भिनगा कस्बा चौकी प्रभारी वीरपाल सिंह तोमर को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
इसी क्रम में बंठिहिवा चौकी प्रभारी रहे राणा विशाल प्रताप सिंह को एसपी का पीआरओ (द्वितीय), इकौना में तैनात एसआई शैलेश कुमार त्रिपाठी को प्रभारी ग्राम न्यायालय इकौना की जिम्मेदारी दी। सिरसिया में तैनात मुख्य आरक्षी संतोष कुमार चौधरी को इकौना, भिनगा में तैनात रणविजय सिंह व तौसीफ खान को स्वाॅट टीम, पुलिस लाइन में तैनात भोला सिंह को सिरसिया व श्याम सुंदर यादव को गिलौला भेजा गया है। वहीं पुलिस लाइन में तैनात आरक्षी कमाल अहमद को इकौना, ललित कुमार को मल्हीपुर, सोनू सिंह गौतम को गिलौला, रावेंद्र कुमार को कोतवाली भिना, शरद गुप्ता को मल्हीपुर, राजेश कुमार को हरदत्त नगर गिरंट, सिरसिया में तैनात सुमित वर्मा को पुलिस लाइन, यूपी-112 में तैनात महेश सिंह को मल्हीपुर व मल्हीपुर में तैनात महिला आरक्षी सपना को आईजीआरएस फीडबैक सेल भेजा गया है।