फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Fight between two sides, 17 sued

दो पक्षों में मारपीट, 17 पर मुकदमा

Tue, 09 Nov 2021 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Fight between two sides, 17 sued
पयागपुर (बहराइच)। पयागपुर थाना क्षेत्र के मलावां गांव में धान की मड़ाई करके ट्रैक्टर से घर लौट रहे लोगों को रास्ते में बैठे कुछ दबंगों ने पीट दिया। पीड़ित ने दबंगों पर न सिर्फ पिटाई का बल्कि कट्टे से फायरिंग करने का भी आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर 17 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित बुद्धेश्वर त्रिपाठी ने दी गई तहरीर में बताया कि छह नवंबर को वह अपने खेत की मड़ाई करके घर की ओर वापस लौट रहा था। गांव के ही लक्ष्मी नारायण, निशांत उर्फ अंकित व किरन व कुछ अन्य लोग सड़क पर बैठे थे। मेरे हॉर्न बजाने पर ये लोग सड़क से नहीं हटे। इतने में सड़क से किनारे हटने को लेकर कहा-सुनी होने लगी।
विज्ञापन

तब तक इन दबंगों के पट्टीदार धर्मेंद्र, राजू, अलखराम व श्रवण कुमार, राम बचन, ईश्वर प्रसाद व उनकी पत्नी कलावती, शांति पत्नी सीताराम, हरी पुत्र शंकर, शंकर पुत्र राम प्रसाद, राम प्रसाद पुत्र राम तीरथ, मुल्कू उर्फ सुंदर लाल, रामप्रसाद, आनंद उर्फ चिंपू लाल एवं कुछ अन्य लोग उसे मारने-पीटने लगे। शोर मचाने पर चाचा रमाकांत व चचेरे भाई चंद्रमणि बचाने दौड़े। मारपीट में बुद्धेश्वर व चाचा रमाकांत को काफी चोटें आई हैं। शोर सुनकर गांव के तमाम लोग दौड़े तो विपक्षी कट्टे से फायर करते हुए भाग निकले। उन्होंने जान से मार देने की धमकी भी दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed