फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Farmers protest, vehicles leave without paying toll

किसानों का प्रदर्शन, बिना टोल दिए निकले वाहन

Sat, 12 Dec 2020 10:02 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 10:02 PM IST
विज्ञापन
Farmers protest, vehicles leave without paying toll
कैसरगंज में किसान संगठन द्वारा टोल प्लाजा फ्री होने की घोषणा के बाद मार्ग पर धरने पर बैठे भाकियू ? - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। कृषि कानूनों को लेकर जारी विरोध के बीच किसान संगठनों की ओर से शनिवार को हाईवे जाम करने और टोल फ्री करने की घोषणा की गई थी। इसे लेकर कैसरगंज में किसान नेताओं ने टोल प्लाजा पर प्रदर्शन किया। एक घंटे तक करीब 60 वाहन बिना टोल दिए गुजार दिए गए। अधिकारियों के ज्ञापन लेने पर कार्यकर्ता शांत हुए। वहीं, नानपारा में किसान नेताओं को नजरबंद कर दिया गया था, जिसके चलते टोल प्लाजा पर कोई प्रदर्शन नहीं हुआ। उधर, चिलवरिया में भाकियू कार्यकर्ताओं ने बसों को रोककर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कृषि कानूनों को लेकर चल रहे किसान संगठनों के विरोध प्रदर्शन के दौरान शनिवार को राजमार्ग को जाम करने और टोल प्लाजा को फ्री किए जाने की घोषणा की गई थी। इसको लेकर जिला प्रशासन पहले से ही अलर्ट दिखा। नानपारा और कैसरगंज में मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी गई थी। वहीं, अलग-अलग इलाकों में भी हाईवे पर जाम न लगने देने की हिदायत देते हुए डीएम शंभु कुमार ने मजिस्ट्रेट लगा दिए थे। इसके बाद भी हाईवे जाम कर किसान संगठनों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

टोल फ्री करने पर अड़े किसान नेता, झुका प्रशासन
कैसरगंज के ऐनी अलहियापुर स्थित टोल प्लाजा पर सुबह करीब 11 बजे तमाम भाकियू कार्यकर्ता पहुंच गए। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के देवीपाटन मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार शुक्ला व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसके बाद वे धरने पर बैठ गए थे। सूचना पाकर एसडीएम महेश कुमार कैथल व सीओ शंकर प्रसाद पुलिस बल के साथ पहुंचे। काफी मान मनौव्वल के बाद भी कार्यकर्ता टोल को फ्री किए जाने की मांग पर अड़े हुए थे। एसडीएम ने सूझबूझ का परिचय देते हुए कुछ समय के लिए टोल को फ्री करा दिया। इस दौरान करीब 60 वाहन बिना टोल दिए गुजर गए। ज्ञापन लेने के बाद कार्यकर्ताओं ने धरना समाप्त किया। इस मौके पर रंजना चौहान, जोगिंदर यादव, दृगराज यादव, माधव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नानपारा में टोल पर दिखे किसान, मचा हड़कंप
नानपारा टोल प्लाजा पर प्रदर्शन की घोषणा के बाद अपर जिलाधिकारी जयचंद्र पांडेय की अगुवाई में एसडीएम सूरज पटेल, सीओ डॉ. जंग बहादुर यादव आदि की टीम मुस्तैद रही। यहां मटेरा की ओर से भाकियू के कुछ कार्यकर्ता गुजर रहे थे, जिसे देख हड़कंप मच गया। हालांकि बाद में सभी कार्यकर्ताओं के भाकियू टिकैत के जिलाध्यक्ष साधूराम वर्मा के घर जाने की जानकारी देने पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली। जिलाध्यक्ष को घर में नजरबंद कर दिया गया था। यहां पहुंचे अधिकारियों ने ज्ञापन लिया। सीओ ने बताया कि कहीं पर कोई प्रदर्शन नहीं हुआ है।
नवाबगंज में नजरबंद रहे भाकियू जिलाध्यक्ष
कृषि कानून को वापस लेने की मांग को लेकर टोल प्लाजा पर होने वाले प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पुलिस ने भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के जिलाध्यक्ष पतिराम चौधरी को नवाबगंज स्थित उनके आवास पर नजरबंद कर दिया था। शुक्रवार रात से ही पुलिस मुस्तैद रही। शनिवार को राजस्व निरीक्षक राकेश वर्मा ने गांव पहुंचकर उनसे ज्ञापन लिया। इस मौके पर अनूप मिश्रा, मनोज प्रसाद, मुनीजर प्रसाद, हीराराम साहू, धनीराम, मोहित कुमार आदि मौजूद रहे।

बसों को रोककर चिलवरिया में प्रदर्शन
भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को प्रदर्शन किया। बहराइच-गोंडा राजमार्ग पर चिलवरिया के पास कार्यकर्ताओं ने बसों को रोक कर तहसील सदर के तहसील अध्यक्ष रामगोपाल प्रजापति की अगुवाई में हाईवे जाम कर दिया। कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन करने लगे। कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन व जाम के कारण वाहनों की लंबी कतार लग गई। प्रभारी निरीक्षक ओपी चौहान ने मौके पर पहुंच किसान नेताओं को समझा कर जाम हटवाया। करीब दो घंटे तक अफरातफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed