फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Farmers becoming landless due to erosion of Saryu River

Bahraich News: सरयू नदी की कटान से भूमिहीन हो रहे किसान

Sat, 07 Sep 2024 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 07 Sep 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
Farmers becoming landless due to erosion of Saryu River
मिहींपुरवा क्षेत्र में कटान कर रही सरयू नदी
मिहींपुरवा (बहराइच)। मिहींपुरवा तहसील क्षेत्र के जंगल गुलरिहा, सुजौली, भरथापुर, बडखडिया आदि गांवों के लगभग 24 मजरों के ग्रामीणों की कृषि भूमि को सरयू नदी निगल रही है। ग्रामीण कटान रोकने के उपाय करने की मांग लगातार प्रशासन व सिंचाई विभाग से कर रहे हैं, लेकिन इस समस्या का समाधान नहीं हो सका है।
विज्ञापन

मिहींपुरवा तहसील में जंगल गुलरिहा, सुजौली, बडखडिया व भरथापुर कटान प्रभावित गांव हैं। जिनके लगभग दो दर्जन मजरे कटान का दंश झेल रहे हैं। यहां हर वर्ष सरयू नदी भारी तबाही मचाती है और काफी संख्या में लोग नदी के कटान के कारण घरविहीन व भूमिहीन हो रहे हैं। लेकिन सिंचाई विभाग अभी तक कटान रोकने के लिए कोई ठोस योजना बनाने में नाकाम रहा है। जिससे संपतपुरवा, धरमपुर, रेतिया, रामपुर रेतिया, नयापुरवा, नौकापुरवा, बद्रीपुरवा गौरी, भैंसाबुडना, धनियाबेली खैरी, त्रिलोकीगौढी, श्रीरामपुरवा, टिलवा खरबुजही आदि मजरों के ग्रामीणों की खेती योग्य जमीन फसल के साथ नदी में समाहित हो रही है।
विज्ञापन

जमीन कटान से पीड़ित ग्रामीण गंगा, रमाशंकर, जितेन्द्र, भोला, सुबराती, राजेश, महेंद्र आदि लोगों ने बताया कि अभी जुलाई और अगस्त महीने में आई बाढ़ से हम लोगों के घर क्षतिग्रस्त हो गए थे और घर में रखे सारे सामान खराब हो गए थे। सारी गृहस्थी खराब हो गई थी। लेकिन अब सरयू नदी ने हम लोगों के खेत व उसमें लगी फसल को काट लिया है। जंगल गुलरिहा के प्रधान प्रतिनिधि शिव कुमार ने बताया कि सरयू नदी के कटान से पीड़ित ग्रामीणों की समस्या को प्रशासन के साथ सिंचाई विभाग को बताया गया, लेकिन सिंचाई विभाग द्वारा कोई ठोस जवाब नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed