{"_id":"6ae4e3467d82660ff50d91c1","slug":"farmer-injured-in-monkey-attack-bahraich-news-c-98-1-slko1009-159506-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: बंदरों के हमले में किसान जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: बंदरों के हमले में किसान जख्मी
Sat, 31 Oct 2026 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sat, 31 Oct 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
शोभाराम। -संवाद
बहराइच। मोतीपुर क्षेत्र के चकड़िया गांव में शुक्रवार दोपहर गन्ने के खेत में काम कर रहे किसान शोभाराम पर बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। इसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
मोतीपुर निवासी शोभाराम शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे अपने खेत में गन्ना काट रहे थे। उसी दौरान बंदरों का झुंड वहां पहुंच गया और उन पर हमला कर दिया। बंदरों ने उन्हें घेरकर कई जगह काटा और नोच डाला। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान मौके पर पहुंचे और बंदरों को खदेड़कर उन्हें बचाया।
परिजन दोपहर करीब तीन बजे शोभाराम को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत और आक्रोश है। उन्होंने वन विभाग से बंदरों के झुंड को पकड़ने और इस तरह के हमलों पर रोक लगाने की मांग की है।