फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Paddy procurement to begin tomorrow at 164 centres

Bahraich News: 164 केंद्रों पर कल से होगी धान खरीद

Sat, 31 Oct 2026 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 31 Oct 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Paddy procurement to begin tomorrow at 164 centres
बहराइच। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत जिले में एक नवंबर से धान की खरीद शुरू होगी। खरीद 28 फरवरी 2027 तक चलेगी। इसके लिए 164 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। जिले को 2.10 लाख मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य मिला है। जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने अधिकारियों को सभी केंद्रों पर समय से व्यवस्थाएं पूरी करने और किसानों को परेशानी से बचाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


विकास भवन सभागार में धान और मक्का खरीद की समीक्षा बैठक में डीएम ने बताया कि सरकार ने कॉमन धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2441 रुपये और ग्रेड-ए धान का 2461 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। खरीद का लक्ष्य विभिन्न एजेंसियों को आवंटित किया गया है।
विज्ञापन


खाद्य विभाग को 85 हजार, पीसीएफ को 65 हजार, पीसीयू को 45,500, नेफेड को छह हजार, मंडी समिति को पांच हजार और भारतीय खाद्य निगम को 3500 मीट्रिक टन धान खरीदना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एजेंसियों के तहत खाद्य विभाग के 38, पीसीएफ के 67, पीसीयू के 47, मंडी समिति के चार, नेफेड के छह और भारतीय खाद्य निगम के दो क्रय केंद्र खोले जाएंगे। धान की खरीद के लिए जिले में 32 राइस मिलें भी पंजीकृत की गई हैं।

डीएम ने सभी क्रय एजेंसियों के जिला प्रबंधकों को एक नवंबर से केंद्र संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक कांटा, नमी मापक यंत्र, बोरे, छलना, विनोइंग फैन समेत अन्य जरूरी उपकरण उपलब्ध रहें।

किसानों के बैठने और पेयजल की व्यवस्था भी की जाए। साथ ही पंजीकरण में तेजी लाने को कहा, ताकि खरीद के दौरान किसानों को दिक्कत न हो। बैठक में सीडीओ सुनील कुमार धनवंता, मुख्य राजस्व अधिकारी सौरभ दुबे समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।


----------
लापरवाही पर होगी कार्रवाई
डीएम ने केंद्र प्रभारियों को समय से उपस्थित रहने और खरीद संबंधी औपचारिकताएं पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि बिना उचित कारण केंद्र से अनुपस्थित मिलने पर प्रभारी के साथ संबंधित जिला प्रबंधक के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। खराब उपकरणों की तत्काल मरम्मत कराने और सत्यापन करने के निर्देश मंडी सचिव को दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed