फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Farmer dies after coming into contact with live wire in field.

Bahraich News: खेत में करंट की चपेट में आकर किसान की मौत

Sat, 29 Aug 2026 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 29 Aug 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Farmer dies after coming into contact with live wire in field.
बिछिया। सुजौली क्षेत्र के थारू बहुल गांव विशुनापुर में शुक्रवार दोपहर मक्के के खेत में फसल की रखवाली के लिए मचान बना रहे किसान की एचटी लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया।
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार विशुनापुर गांव निवासी रणवीर (35) शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे अपने पिता संतराम के साथ खेत में फसल की रखवाली के लिए मचान बना रहे थे। उसी दौरान मचान के लिए लगाई जा रही बल्ली ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की लाइन से छू गई। तार के संपर्क में आते ही रणवीर करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद खेत में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन



परिजन और ग्रामीण आनन-फानन रणवीर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

रणवीर के पिता संतराम ने बताया कि वह बेटे के साथ खेत में मचान बना रहे थे। इसी दौरान अचानक बल्ली हाईटेंशन लाइन से छू गई और देखते ही देखते रणवीर करंट की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



--------------
दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
रणवीर की मौत से उसकी पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार में पुत्र अंशु और पुत्री लवली हैं। अचानक हुई मौत से ग्रामीण भी गमगीन हैं। परिजनों द्वारा पोस्टमार्टम कराने से इन्कार करने के चलते पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed