फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Farmer beaten to death with sticks

Bahraich News: किसान की लाठी से पीट-पीटकर हत्या

Fri, 12 May 2023 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 12 May 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Farmer beaten to death with sticks
विशेश्वरगंज (बहराइच)। फरियादियों को टरकाने की पुलिसिया आदत ने एक हंसते-खेलते परिवार को खुशियां काफूर कर दी। परिवार के मुखिया की लाठियों से पीटकर हत्या कर दी गई। परिजनों का कहना है कि तहरीर लेकर थाने गए थे पर वहां सुनवाई नहीं हुई। गाली देकर भगा दिया गया। एसपी व सीओ ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को ढांढस बंधवाते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया है। गांव में तनाव का माहौल है।विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रानीपुर गोबरही के मजरा अहिरनपुरवा निवासी किसान राम केवल यादव विशेश्वरगंज स्थित सरस्वती स्कूल का वाहन चलाकर घर का भरण पोषण करता था। रामकेवल का गांव के ही जगतराम यादव उर्फ जग्गी के साथ जमीन का विवाद है। जिसको लेकर दोनों में आए दिन कहासुनी होती थी। बृहस्पतिवार को रामकेवल स्कूल के लिए निकला था। इसी दौरान जगतराम, बुधराम व रमेश ने उसे घेर लिया और लाठी व कुदाल से हमला कर दिया। रामकेवल पर लाठियों से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन

हत्या से गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर सीओ आनंद कुमार राय, प्रभारी थानाध्यक्ष विकास वर्मा मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। घटना की जानकारी पर एसपी प्रशांत वर्मा भी मौके पर पहुंचे। पुलिस कर्मियों को जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने का आदेश दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


गाली देकर थाने से भगाया, फरियाद सुनते तो पिता जिंदा होते
मृतक रामकेवल यादव के बेटे संदीप ने कहना है कि आरोपियों के साथ रास्ते को लेकर विवाद है। लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर बंटवारा कर दिया है। बावजूद इसके आरोपियों ने अवैध कब्जा कर रखा है। इसी विवाद को लेकर विपक्षी आए दिन गाली गलौज और मारपीट करते थे। बुधवार को आरोपियों ने उसकी पिटाई कर दी और जान से मार देने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब थाने पर शिकायत की गई तो वहां विपक्षियों को बुलाया गया। पुलिस ने विपक्षियों से अकेले में बात की और इसके बाद उन्हें गाली देकर भगा दिया। पुलिस की सह पर ही आरोपियों ने पिता की हत्या कर दी। संदीप ने आरोप लगाया कि अगर पुलिस तहरीर का संज्ञान लेती तो उसके पिता जिंदा होते।

स्कूली वाहन चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था रामकेवल
मृतक रामकेवल पेशे से किसान है लेकिन सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में बच्चों को लाने व ले जाने वाली गाड़ी का ड्राइवर था। इसी कमाई से वह अपने परिवार का भरण पोषण करता था। मृतक के दो बेटे हैं, बड़ा लड़का अनिल यादव गुजरात के राजकोट में सरिया-सीमेंट की दुकान पर काम करता है। छोटा बेटा संदीप यादव घर पर रहता है।


जांच कर होगी कार्रवाई
तीनों आरोपियों जगतराम यादव, बुधराम यादव व रमेश यादव पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। परिजनों ने पुलिस कर्मियों पर भी लापरवाही का आरोप लगाया है। आरोप की जांच की जाएगी। दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई होगी।
- आनंद कुमार राय, सीओ पयागपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed